मल्हार बिजली विभाग की आंख मिचोली: कल सब स्टेशन मल्हार का घेराव,जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों में आक्रोश

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970

Hindtimes news24x7 मल्हार। क्षेत्र क्रमांक 17 में लगातार हो रही बिजली कटौती एवं अव्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।इसी के विरोध में ज्वाला प्रसाद बंजारे, सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी के प्रतिनिधित्व में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे सब स्टेशन मल्हार परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल होंगे।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होने वाले सरपंचों में हर प्रसाद भारते ग्राम पंचायत डंगनिया, नारायण सोलडे ग्राम पंचायत सरसेनी, केशव साहू ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा, अनिल कुर्रे ग्राम पंचायत कुटेला, संतोष पाटले ग्राम पंचायत विद्याडीह, अश्वनी चंदेल ग्राम पंचायत मटिया, जितेंद्र भास्कर ग्राम पंचायत बकरकुदा, दीपक लहरे ग्राम पंचायत बुढीखार, अल्का गोविंद कश्यप ग्राम पंचायत जैतपुर, नवीन घोष ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा, गिरिज कुमार ग्राम पंचायत खपरी शामिल हैं।इसके साथ ही उप सरपंचगण घनश्याम प्रजापति ग्राम पंचायत मटिया, राधेश्याम निषाद ग्राम पंचायत सरसेनी, गोपाल जांगड़े ग्राम पंचायत डंगनिया, अनिल जांगड़े ग्राम पंचायत कुटेला भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देंगे।ग्रामीणों का कहना है कि सब स्टेशन मल्हार से संचालित फीडरों में अत्यधिक लोड के कारण बार-बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहने की संभावना है, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

  • Related Posts

    मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

    विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes newsमस्तूरी पुलिस अनुविभाग में प्रशासनिक बदलाव के तहत डेरहा राम टंडन ने नए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।…

    मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

    विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार।नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 में गुरुवार को मंगल भवन उन्नयन कार्य और CC रोड सह किचन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया…

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    You Missed

    साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

    साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

    ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

    ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

    मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

    मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

    सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

    सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

    मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

    मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

    बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

    बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर