सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम: मल्हार की होनहार बेटी आकांक्षा पाटले ने 90% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 पामगढ़, 18 अप्रैल 2026 सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परिणामों में मल्हार नगर ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। लोयोला पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा आकांक्षा पाटले ने 90% अंक हासिल कर नगर पंचायत मल्हार और जिले को गौरवान्वित किया है।पिता से मिली प्रेरणा, बेटी ने किया नाम रोशन आकांक्षा के पिता सरोज पाटले नगर पंचायत मल्हार वार्ड क्रमांक 8 का निवासी है पामगढ़ थाने में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। आकांक्षा पाटले ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन ही उनकी सफलता की कुंजी है। आकांक्षा आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। लोयोला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ने आकांक्षा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आकांक्षा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आकांक्षा की सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह का संचार हुआ है।आकांक्षा की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पामगढ़ थाना स्टाफ ने भी सहकर्मी की बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की वही मल्हार मे आकांक्षा पाटले की चाचा नीलकंठ पाटले ने वार्ड में मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

Related Posts

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes newsमस्तूरी पुलिस अनुविभाग में प्रशासनिक बदलाव के तहत डेरहा राम टंडन ने नए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।…

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार।नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 में गुरुवार को मंगल भवन उन्नयन कार्य और CC रोड सह किचन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर