गांव चलो बस्ती चलो अभियान मल्हार मंडल के ओखर व कटहा  में संपन्न मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ओखर व लोकनाथ बंजारे कटहा में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए

विमल कांत की रिपोर्ट

युवा मोर्चा के विधानसभा प्रभारी अंकित मिश्रा कटहा मे सम्मिलित हुए

Hindtimes news24x7 भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण के आव्हान पर 47 वें भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार के ओखर ग्राम पंचायत व कटहा में आज गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ओखर में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री राजकुमार साहू ने किया

इस कार्यक्रम के तहत ओखर तथा जुनवानी शक्ति केंद्र के सभी बुथो के बुथ समिति के सदस्य पदाधिकारी शक्ति केंद्र के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी तथा मंडल के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए जिसमें केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया उपस्थित जन समुदाय को समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रत्येक घर-घर में जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का आव्हान किया गया तथा लाभार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया जिला मंत्री राजकुमार साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रत्येक योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी प्रकार की साधन संसाधन की कोई कमी नहीं हैं,भाजपा के सरकार में देश लगातार विकास कर रहा है तथा विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है

महामंत्री राजकुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य पर काम करती है भाजपा की सरकार अंतिम व्यक्ति पर खड़े हुए व्यक्ति की चिंता करते हुए शासकीय योजनाओं को सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम कर रही है दिलीप पांडे तथा लोकनाथ बंजारे ने केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं से सभी को अवगत कराया युवा मोर्चा के अंकित मिश्रा ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर घर-घर तक लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा के रीति-निती से आमजन को जोड़ने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन ओखर में युवा मोर्चा के महामंत्री रितेश साहू तथा कटहा में युवा मोर्चा महामंत्री राजेश यादव ने कियाl
इस अवसर पर ओखर तथा जुनवानी शक्ति केंद्र संयोजक विधि राम रजक झंडी साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील चौबे युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश सिंह रंजीत पटेल पुरुषोत्तम पटेल सुरेश खटकड़ प्रकाश कुर्रे पूरन सिंह हेमंत साहू , परमेश्वर साहू , पालेश्वर रजक, विजय साहू , रमेश साहू ,रामदुलारी रजक कृष रजक , निखिल रजक , शत्रुघन यादव प्रमोद रजक , हजारिया , परदेशी रजक, क्रांति साहू, गोकुल पटेल , मोनू रजक, भोगेश केवट, अंकेश पाण्डेय नवीन पटेल, अवध केवट, शंकर सिंह जितेन्द्र रजक, सहोदरा साहू, उर्मिला श्रीवास, सरला साहू, हरकुंवर,उतरा सोनी , जीरन साहू, बिंदा रजक, शिवकुमारी रजक, कुमारी सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता, ग्रामवासी व मातृशक्ति तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति में संपन्न हुआl

Related Posts

किसानों में चिंता: जिपं सदस्य दामोदर कांत ने उपायुक्त सहकारिता को लिखा पत्र

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी | विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी की सेवा सहकारी समितियों में खाद, बीज एवं किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) ऋण वितरण कार्य धीमी गति से चलने…

पचपेड़ी सब स्टेशन में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, सामूहिक ज्ञापन सौंपा

विमल कांत मस्तूरी/पचपेड़ी क्षेत्र के सब स्टेशन में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से जलसो, बेल्हा, सुलौनी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। समस्या से…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित