बंगाल में भाजपा का कमल खिलाने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री बहा रहे पसीना,चुनावी सभा, बैठक, व डोर टू डोर कर रहे जनसंपर्क बंगाल में भाजपा की जीत तय- चन्द्रप्रकाश सूर्या

Hindtimes news24x7 बिलासपुर। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस समय बंगाल में कमल खिलाने पसीना बहा रहे है। आज पश्चिम बंगाल के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 183 जगतबल्लभपुर विधानसभा में  प्रत्याशी अनुपम  घोष को विजय बनाने राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य जी विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए  उन्होंने  सभा को संबोधित किया एवं सभी प्रवासियों को जीत का मंत्र के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए

केंद्र सरकार बंगाल चुनाव जीतने के पश्चात किन-किन योजनाओं का फायदा बंगाल के लोगों को मिलेगा इस पर भी प्रकाश डाला, बंगाल की जीत के साथ ही   हमारे मेन्यूफेस्टो को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा,  चुनावी सभा, बैठक और डोर टू डोर जनसंपर्क का भाजपा के लिए वोट मांग रहे है। बंगल में कमल खिलाने छत्तीसगढ़ से गये भाजपा कार्यकर्ता एक और जहां दिन को घर घर जाकर जनसंपर्क कर है। वही रात को बैठक लेकर अगले दिन की रणनीति बना रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. सनम जांगड़े  व प्रदेश महामंत्री चन्द्र प्रकाश सूर्या  पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए पसीना बहा रहे है। आज शनिवार को बंगाल के  जगतबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अनुपम घोष के लिए माहौल बनाया। और भाजपा प्रत्याशी अनुपम घोष को विजय बनाने की अपील जनता से की। इस दौरान सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन का उत्साह एवं सक्रिय  सहभागिता उल्लेखनीय रही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश की जनता के लिए किए गये कामों को भी जनता के समक्ष रखा। कि किसी प्रकार जिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है। वही कि जनता को भाजपा द्वारा दी जारी सुविधाओं की जानकारी वहां की जनता को दी। दूरभाष पर चर्चा करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश व नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी बंगला में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने पसीना बहा रहे है। और जिस प्रकार बंगाल में माहौल दिख रहा है। इस बार बंगाल में भाजपा का कमल खिलेगा। यहां की जनता नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये कार्याे को सराह रही है। और बंगाल की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार बंगाल में कमल ख्िालाना है। इस बार बंगला की जनता बदलाव के मूड में नजर आ रही है। और इस बार बंगाल में कमल खिलेगा।

Related Posts

किसानों में चिंता: जिपं सदस्य दामोदर कांत ने उपायुक्त सहकारिता को लिखा पत्र

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी | विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी की सेवा सहकारी समितियों में खाद, बीज एवं किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) ऋण वितरण कार्य धीमी गति से चलने…

पचपेड़ी सब स्टेशन में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, सामूहिक ज्ञापन सौंपा

विमल कांत मस्तूरी/पचपेड़ी क्षेत्र के सब स्टेशन में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से जलसो, बेल्हा, सुलौनी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। समस्या से…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित