सहायक अभियंता ,उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 कुल 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में  आज दिनांक 20.03.26 को एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा जांजगीर  जिले में सीएसपीडीसीएल जांजगीर के सहायक अभियंता विजय नोर्गे,उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड 1 देवेंद्र राठौर को 35000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।।डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि जांजगीर निवासी प्रदीप यादव द्वारा
  एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की  शिकायत की गई थी कि वह ग्राम खोखसा में फ्लाई एश ब्रिक्स का प्लांट डालना चाहता है जहां ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उसने सीएसपीडीसी कार्यालय जांजगीर में आवेदन दिया था तथा उसके लिए डिमांड नोट भी पटा दिया गया था किंतु ट्रांसफॉर्मर और मीटर लगाने के  एवज में  उप अभियंता शुक्ला द्वारा 10000 रुपए और सहायक अभियंता नोर्गे और उनके सहायक  सहायक ग्रेड 1 देवेंद्र राठौर द्वारा 25000 रुपए रिश्वत की  मांग  की जा रही है  जो वह उन्हें उक्त कार्य के लिए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उन्हें रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।।
शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई  जिस पर  ट्रैप की योजना तैयार की गई ।  आज दिनांक 20.03.26  को प्रार्थी को संबंधित को रिश्वत राशि देने हेतु सीएसपीडीसीएल कार्यालय जांजगीर भेजा गया जहां उसके द्वारा उप अभियंता शुक्ला को रिश्वत राशि 10000 दिया गया तथा सहायक अभियंता द्वारा रिश्वती रकम 25000रुपये को अपने सहायक देवेंद्र राठौर को देने को कहने पर प्रार्थी द्वारा रिश्वत रकम 25000 रुपए को देवेंद्र राठौर को दिया गया और आसपास फैली एसीबी टीम को इसकी सूचना दी गई जिस पर   एसीबी टीम द्वारा तीनों को  त्वरित रूप से पकड़ लिया गया।रिश्वत में ली गई राशि 35000 रुपए को  आरोपीगण से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के द्वारा आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है ।गौरतलब है कि  एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की  जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही  की गई ।एसीबी द्वारा  किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की  गई है।

Related Posts

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना को मिली नई कमान, कमला पुसाम ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 पचपेड़ी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत थाना पचपेड़ी में नई…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति