मस्तूरी में गहराया जल संकट विधायक दिलीप लहरिया ने की खूंटाघाट जलाशय से पानी छोड़ने की मांग

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी। गर्मी की शुरुआत के साथ ही मस्तूरी क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। इस गंभीर समस्या को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने विधानसभा के शून्यकाल में खूंटाघाट जलाशय से पानी छोड़े जाने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने सदन में कहा कि लगातार गिरते जलस्तर के कारण क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई गांवों में हैंडपंप और बोरवेल सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं, जिससे स्थिति चिंताजनक बन गई है। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों को दूर-दराज के स्त्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, पानी की कमी के चलते किसानों की फसलें सूखने लगी हैं, जिससे उनकी आजीविका पर भी संकट गहरा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि खूंटाघाट जलाशय क्षेत्र का प्रमुख जल स्रोत होने के बावजूद समय पर पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि नियंत्रित तरीके से जलाशय से पानी छोड़ा जाए, तो जलस्तर में सुधार के साथ पेयजल और सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। अंत में विधायक लहरिया ने सरकार से इस मुद्दे को प्राथमिकता में रखते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि मस्तूरी क्षेत्र की जनता को जल्द राहत मिल सके

Related Posts

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार | नगर पंचायत मल्हार के विकास कार्यों को गति देने एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से नगर पंचायत…

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस