ACB बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही नगर पंचायत का लेखापाल से 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा  गया। चेक जारी कराने के एवज में   मांगी  थी रिश्वत।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में  आज दिनांक 20.03.26 को एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा जांजगीर  जिले में नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।।डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि नवागढ़  निवासी अब्दुल वहाब द्वारा
  एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की  शिकायत की गई थी कि उसके फर्म के द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में    वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से संबंधित कार्य  और मरम्मत का कार्य किया गया था जिसकी बिल राशि करीब 203000 रुपए का चेक जारी कराने के एवज में 16000 रुपए रिश्वत की  मांग  की जा रही है और वह 6000 रुपए उसे दे चुका है तथा 10000 रुपए की और माँग की जा रही है   जो वह उसे उक्त कार्य के लिए 10000 रुपए  रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।।
शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन में मोलभाव पर आरोपी द्वारा 10000 रुपए की जगह  8000 रुपए लेने हेतु सहमति दी गई,  जिस पर  ट्रैप की योजना तैयार की गई ।  आज दिनांक 20.03.26  को प्रार्थी को संबंधित को रिश्वत रकम देने भेजे जाने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम  अपने   हाथ  में लेकर अपनी कार में रखे जाने पर आसपास फैली   एसीबी टीम द्वारा उसे ग्राम सेमरा के पास शाह क्रशर के पास पकड़ लिया गया।रिश्वत में ली गई राशि 8000 रुपए को  आरोपी से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है ।गौरतलब है कि  एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की  जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही  की गई ।एसीबी द्वारा  किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।।।

Related Posts

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार | नगर पंचायत मल्हार के विकास कार्यों को गति देने एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से नगर पंचायत…

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति