गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित
विमल कांत
Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ समिति गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है इसी के तहत मंडल मल्हार के ग्राम गिधपुरी में नवनिर्मित बुथ क्रमांक 313,314 व 315 की बुथ गठन हेतु बैठक आयोजित की गई l जिसमें सर्वसम्मति से बुथ क्रमांक 313 का बूथ अध्यक्ष कौशल पटेल बुथ क्रमांक 314 के बुथ अध्यक्ष गुलाब पटेल तथा बुथ क्रमांक 315 की जिम्मेदारी गोविंदा यादव को दी गई l इसी तरह तीनों बुथो में बुथ मंत्री की जिम्मेदारी परमेश्वर पटेल अशोक पटेल तेरस राम पटेल को दी गई l बीएलए 2 की जिम्मेदारी मटत्तु राम पटेल ठंडू राम पटेल चैतराम पटेल को दी गयी

ग्राम गिधपुरी के तीनों बुथों पर प्रत्येक बुथ में 12-12 पदाधिकारियों को बुथ समिति की जिम्मेदारी दी गई हैl जिसमें पांच पांच महिलाओं को बुथ पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई हैl बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत माता की जयकारों के साथ हुई l बैठक के मुख्य वक्ता मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व सदस्य अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रिति नीति केंद्र तथा राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी के सभी कार्यक्रमों को बुथ स्तर संचालित करने का आग्रह किया l बैठक का संचालन शक्ति केन्द्र संयोजक कौशल पटेल ने किया
इस अवसर पर ग्राम गिधपूरी के पूर्व सरपंच शक्ति केंद्र संयोजक कौशल पटेल युवा मोर्चा के मंत्री गोविंद यादव वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलाब पटेल द्वारका पटेल सुखलाल पटेल रमेश पटेल कुंभलाल पटेल संतलाल रामचरण तेरस राम वृंदावन अशोक कुमार मनोज यादव सुधाऊ परमेश्वर बलवंत सहित ग्राम गिधपुरी के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मिलित हुए

