नगर पालिक निगम के ठेकेदारों ने आयुक्त से पूछा भुगतान के लिए 4% राशि किसको देना है

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा से।

Hindtimes news कोरबा। ।नगर पालिक निगम, कोरबा के ठेकेदारों ने आयुक्त से पूछा है कि भुगतान के लिए 4% राशि किसको देना है
दरअसल निगम के ठेकेदारों के बकाया राशि भुगतान नहीं हो पाने से पत्र व्यवहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में असलम खान, अध्यक्ष, ठेकेदार संघ नगर पालिक निगम, कोरबा ने आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि उक्त अधोसंरचना मद 5.36 करोड़ वर्ष 2022 में नगर निगम कोरबा द्वारा निविदा आमंत्रित की गई थी और समस्त निविदाकर्ता द्वारा समय पर कार्य पूर्ण कर लिया गया था किंतु आज दिनांक तक कई ठेकेदारों का भुगतान निगम में लंबित है और भुगतान हेतु बिल बरसों से आपके चेक शाखा में है। हमने कई बार भुगतान हेतु अकाउंट शाखा प्रमुख अशोक देशमुख से संपर्क किया है।उन्होंने कहा मैं कुछ नहीं कर सकता आप अधीक्षण अभियंता एम के वर्मा से संपर्क कर सकते हैं। तत्काल सभी ठेकेदार ने एमके वर्मा से संपर्क किया तो उनका कहना है उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा गया है। विगत कई महीनों से बार-बार हमें यही सुनने को मिल रहा है। पिछले एक साल से निगम प्रशासन ने राशि लाने में कोई रुचि नहीं दिखाई जिससे हमें सिर्फ निराशा हाथ लगी। उनका कहना था कि राज्य शासन में बैठे अधिकारियों को 4% देना पड़ेगा तब ही आपकी राशि आएगी। महोदय, कृपया हमे यह बताएं कि हम अब क्या करें या सब ठेकेदार मिल कर किसको 4% देवें।
प्राप्त जानकारी अनुसार अधोसंरचना मद राज्य शासन द्वारा घोषणा 5.36 में 1.83 करोड़ भुगतान लंबित है एवं नवीन अधोसंरचना मद 15 करोड़ में 13.50 करोड़ अभी तक नगर पालिक निगम कोरबा को नही भेजा गया है राज्य शासन से वर्ष 2023 ।
संघ ने अंत में लिखा है कि महोदया, अगर राज्य शासन यह राशि उपलब्ध नहीं कर पाता है तो कृपया करके हम ठेकेदारों का सभी मद का भुगतान निगम मद से किया जाए क्योंकि हमने नगर निगम कोरबा से एग्रीमेंट किया हुआ है, भुगतान की संपूर्ण जिम्मेदारी निगम की होगी ।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई