मुर्गा मुर्गी के चक्कर में हुआ दो पक्षों में मारपीट क्या है पूरा मामला

राकेश साहू की रिपोर्ट

Hindtimes news कोरबा। पड़ोसी की मुर्गी के साथ घूमने-फिरने वाला मुर्गा जब घर नहीं चुकाया तो ग्रामीणों ने पड़ोसी के घर जाकर जानकारी लेनी चाही। पड़ोसी को यह बात नागवार गुजरी और दोनों में विवाद के कारण नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार करतला थाना अंतर्गत ग्राम तौलीपाली निवासी रोबिन मिंज सायकल बनाने का काम करता है। उसने मेहमानी करने के लिए घर में एक मुर्गा पाल कर रखा है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका मुर्गा पड़ोसी धनेश्वर गोंड की मुर्गी के साथ चरने जाता है और पैर-फिरता है। 13 जुलाई को शाम करीब 5 बजे तक मुर्गा घर वापस नहीं आया तब रॉबिन ने धनेश्वर गोंड से मुर्गा के बारे में पूछा कि कहां गया है? इस बात पर धनेश्वर ने कहा कि तुम मुखो चोर बोल रहे हो, घर आकर देख लो। जब रॉबिन के कहने पर छोटा बागा ने धनेश्वर के घर जाकर देखा तो मुर्गा नहीं था, लेकिन इसी बात को लेकर धनेश्वर ने अपने बेटे के साथ मिलकर रॉबिन से गाली गलौज शुरू कर दिया और मारने की धमकी देकर डंडा से हमला करने लगा। धनेश्वर के बेटे रॉबिन का हाथ पकड़ रखा था और धनेश्वर पर हमला कर रहा था। जब रॉबिन की पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उसे भी हाथ-मुक्के से मारपीट कर जमीन पर पटक दिया। धक्का-मुक्की के दौरान फट गया। घटना के दौरान छोटे बागा और लोहार के बीच बचाव कर समझाइश दी गई। करतला पुलिस ने रॉबिन मिंज की रिपोर्ट पर धनेश्वर व उसके बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3 (5), 351 (2), 115 व 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस