संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय चंद्र प्रकाश सूर्या बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश नेतृत्व ने चंद्र प्रकाश सूर्या को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व उत्साह का माहौल है।प्रदेश नेतृत्व द्वारा चंद्र प्रकाश सूर्या पर जताए गए विश्वास को संगठन के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया है। उनकी सक्रियता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्र प्रकाश सूर्या ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,शीर्ष नेतृत्व एवं आप सभी का आभार। आप सबके आशीर्वाद, प्रेम और मुझ पर किए गए विश्वास से ही मुझे कार्य करने की शक्ति मिलती है। प्रदेश नेतृत्व का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में मुझे प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा।”उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।चंद्र प्रकाश सूर्या की नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए इसे संगठन के लिए शुभ संकेत बताया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस