अगस्त 5, 2026

एस आई आर की समीक्षा बूथ कमेटी धनगवां भगवानपाली मे बैठक संपन्न,किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से ना छूटे :: राजकुमार वर्मा

0
IMG-20251217-WA0366.jpg

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news पूरे प्रदेश में चल रहे एस आई आर विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल मल्हार महामंत्री राजकुमार वर्मा ने डंगनिया शक्ति केंद्र के ग्राम धनगवां तथा भगवान पाली के बुथ कमेटी की बैठक ली l कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु घासीदास बाबा को नमन् करते हूए छत्तीसगढ़ महतारी तथा भारत माता की जयकारों के साथ किया गयाl उन्होंने भूत के पदाधिकारी तथा सभी सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी पत्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से ना छूटे तथा जो परिवार या मतदाता वर्तमान में पलायन की स्थिति में है उनसे संपर्क कर उनकी गणना पत्रक को विधिवत भरवा कर एस आई आर की प्रक्रिया को पूर्ण करने का आग्रह किया

इस बैठक में विशेष रूप से जिन लोगों का नाम फर्जी तरीका से जुड़ा हुआ है तथा जिनका नाम दो जगह मतदाता सूची में मौजूद है तथा जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम को विशेष रूप से प्राथमिकता के साथ मतदाता सूची से हटाने हेतु ध्यान देने का आग्रह किया है ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो सके  इस अवसर पर डंगनिया शक्ति केंद्र के संयोजक सुरेश बंजारे द्वारिका घोष, भेजन टंडन,सत्या राय, मुकेश कुमार राजू टंडन बबलू घृतलहरे रामफल कुर्रे कमल पाटले महेंद्र डहरिया गणेशराम आसाराम सत्येंद्र टंडन रोहित पाटले सहित बुथ व शक्ति केन्द्र के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *