रफ्तार न्यूज़ का न्यायधानी में नया सफर शुरू -सटीक, निष्पक्ष और रफ्तार भरी पत्रकारिता का संकल्प

विमल कांत की रिपोर्ट

बिलासपुर। वेब पोर्टल रफ्तार न्यूज़ के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन शनिवार को राजकिशोर नगर स्थित व्यवसायिक परिसर में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, और बिलासपुर के पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष ईरशाद अली उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और रिबन कटिंग से हुआ। इस दौरान अतिथियों ने रफ्तार न्यूज़ की नई शुरुआत को पत्रकारिता जगत के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा रफ्तार न्यूज़ ने बहुत कम समय में जनसरोकार से जुड़ी खबरों से लोगों का विश्वास जीता है। आशा है कि यह नया कार्यालय सूचना के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुएगा।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा
पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। रफ्तार न्यूज़ जैसे प्लेटफॉर्म समाज में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा मीडिया समाज का दर्पण है, और सच्चाई दिखाने का साहस ही उसकी असली पहचान है। रफ्तार न्यूज़ टीम को शुभकामनाएँ कि वे इसी निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ें।
पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष ईरशाद अली ने कहा डिजिटल युग में वेब मीडिया की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। रफ्तार न्यूज़ ने जिस पेशेवर अंदाज़ में पत्रकारिता की नई दिशा दी है, वह सराहनीय है।
रफ्तार न्यूज़ के संपादक प्रांशु क्षत्रिय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बिना किसी दबाव के सटीक, संतुलित और समाजहित की खबरें जनता तक पहुँचाना है। नए कार्यालय से अब खबरों की गति और कवरेज का दायरा दोनों और विस्तृत होंगे।
इस दौरान पार्षद जय वाधवानी, प्रणव शर्मा, रियाज़ अशरफी, देवेश शर्मा, संतोष दुबे, गौतम राजपूत सहित रफ्तार न्यूज टीम, जनप्रतिनिधि व शहरवासी मौजूद रहे.

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई