रिश्वत मामले में दोषी निलंबित नोरके बाबू को डीईओ ने वहीं कर दिया बहाल,मेडिकल बिल बनाने के एवज में मांगा था 10 प्रतिशत कमीशन

विमल कांत की रिपोर्ट

क्या?कमीशन खोर बाबू को कमीशन खोरी करने के लिए दिया गया एक और मौका।

Hindtimes news मस्तूरी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मेडिकल बिल के एवज में 10 फीसदी कमीशन मांगने वाला नोरके बाबू न सिर्फ बहाल हुआ, बल्कि उसी दफ्तर और कुर्सी पर लौट आया जहां रिश्वत की मांग की थी। डीईओ ने दोष साबित होने के बावजूद चेतावनी देकर उसे बहाल कर दिया।शासकीय प्राथमिक शाला खपरी के शिक्षक संतोष कुमार साहू ने मेडिकल बिल भुगतान के लिए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में आवेदन दिया था। जांच के बाद 1 लाख 87 हजार 459 रुपए स्वीकृत हुए। बीईओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 सीएस नौरके ने 9 जुलाई की रात 8.30 बजे कॉल कर 10 प्रतिशत कमीशन मांगा। देने से मना करने पर भुगतान रोक दिया। शिकायत पर शिक्षक ने डीईओ और कलेक्टर को ऑडियो सौंपा, जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। तब डीईओ ने नौरके को सस्पेंड किया था। अब 44 दिन बाद उसे चेतावनी के साथ दोबारा बहाल कर दिया गया। शिक्षा विभाग इस फैसले से अब लोगों में नाराजगी है और कमिशन खोरो को बहाली जैसे निर्णय से आक्रोशित भी है, लोग तो दबे जुबान यह भी कहते फिर रहे हैं की क्या कमिशन की राशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी की टेबल से होकर गुजरती है,तभी तो कमीशनखोरों को फिर से कमीशन खोरी करने के लिए वही स्थान, वही जगह, वही कार्यालय दिया गया है।डीईओ का गैर जिम्मेदारन जवाब कोई जाने तैयार नहीं, इसलिए बहाल….
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर विजय टांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि लिपिक को बहाल कर दिया गया है, और पोस्टिंग भी कर दी गई है। आवश्यकता के हिसाब से यह निर्णय लिया गया। वहां जाने के लिए कोई और तैयार नहीं हुआ, इसलिए बहाल करना पड़ा। दोष सिद्ध हुआ है, इसलिए उसे सजा दी गई है। वेतन वृद्धि रोकी गई है। दोबारा ऐसा करने पर टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस