मनरेगा बचाओ संग्राम : केवटाडीह भुतहा से बिनौरी तक कांग्रेस की पदयात्रा जनसभा का हुआ आयोजन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news पचपेड़ी/मल्हार।केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत एक सशक्त पदयात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा ग्राम पंचायत केवटाडीह भुतहा से प्रारंभ होकर ग्राम बिनोरी में समापन हुई।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण मजदूरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ राहुल गांधी के जयघोष के साथ हुआ, तत्पश्चात भूपेश बघेल, टी. एस. सिंहदेव, देवेंद्र यादव एवं दीपक बैज के जयघोष से पूरा वातावरण संघर्ष और संकल्प से गूंज उठा।इस आंदोलन में मुख्य प्रभारी ज्वाला प्रसाद बंजारे, किरण यादव, सुक्रीता बादल खूंटे, लक्ष्मण कांत, नवीन अग्रवाल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों और मजदूरों की रोज़ी-रोटी का मजबूत आधार है।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार बजट में कटौती, भुगतान में देरी एवं काम के दिनों में कमी कर मनरेगा को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।
नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा—
“मनरेगा मजदूरों का अधिकार है, और इस अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।”
कार्यक्रम के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मनरेगा को मजबूती मिली, मजदूरों को समय पर मजदूरी प्राप्त हुई और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिला। वर्तमान परिस्थितियों में मनरेगा पर हो रहा हमला सीधे तौर पर गरीबों और मजदूरों पर हमला है।
पदयात्रा एवं जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीण मजदूर उपस्थित रहे। इस अवसर पर केशव साहू, निलेश कैवर्त एवं सत्येंद्र साहू भी विशेष रूप से शामिल हुए। सभी उपस्थितजनों ने मनरेगा बचाने के इस संग्राम को अंतिम दम तक जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस