शराबी शिक्षकों को मुर्गा बनाकर परोसने वालें मध्यान्ह भोजन संचालक समूह को हटाने का आदेश जारी

विमल कांत

Hindtimes news मस्तूरी।शासकीय प्राथमिक शाला रहटाटोर में मध्यान्ह भोजन योजना के दौरान मुर्गा और शराब पार्टी किए जाने के मामले में कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना की जांच के लिए गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट में आरोपों को सही पाया है।जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को विद्यालय परिसर में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति में मुर्गा पार्टी आयोजित की गई थी। इस घटना का वीडियो साक्ष्य भी सामने आया है, जिसमें विद्यालय के शिक्षक और बच्चे स्वयं इस घटना की पुष्टि करते दिखाई दे रहे हैं।जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन योजना) जैसी महत्वपूर्ण योजना में गंभीर लापरवाही माना है। रिपोर्ट के आधार पर मिनीमाता महिला स्व-सहायता समूह, रहटाटोर, जो इस योजना का संचालन कर रहा था, को कार्य से तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही रसोइयों के विरुद्ध भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई