ख़बर का असर: शराब सेवन का वीडियो वायरल तीन शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी hindtimes news

विमल कांत की रिपोर्ट

hindtimes news बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रहटाटोर के दो शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। सामाजिक ऑडिट के दौरान स्कूल परिसर में मदिरापान और मांसाहार सेवन करते हुए दोनों शिक्षकों का वीडियो वायरल हुआ था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार, सहायक शिक्षक (एल.बी.) मनोज कुमार नेताम और प्रधान पाठक (एल.बी.) राजेश्वर सिंह मरावी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। जांच प्रतिवेदन में घटना की पुष्टि होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया।निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों का मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखर (वि.ख. मस्तूरी) निर्धारित किया गया है। साथ ही, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता प्रदान की जाएगी।इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर ने आदेश की प्रतियां संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (इंद्रावती भवन, अटल नगर रायपुर), कलेक्टर बिलासपुर, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की हैं।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई