शराबी प्रधान पाठक और शिक्षक के कारनामे, क्लासरूम में ही की दारू मुर्गा पार्टी। जवाबदार अधिकारी मौन…

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटाटोर के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक एवं शिक्षक के द्वारा विद्यालय में मुर्गा दारू की पार्टी करने की जानकारी सामने आई है, जहां शिक्षकों ने विद्यालय के कार्यालय में जमकर शराबखोरी की, जिसे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने देखा और अपने पालकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और मीडिया कर्मियों को भी जानकारी दी, इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया है, और लगातार मस्तूरी क्षेत्र के शिक्षा विभाग पर फदिहत हो रही है, और यह सब जानकारी शिक्षा विभाग के जवाबदार कर्मचारी एवं अधिकारियों को होने के बावजूद शराबखोरी करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं करने की वजह से हुआ है, बता दे की मस्तूरी क्षेत्र के शिक्षा विभाग में आए दिन शराबी शिक्षकों की नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं, कहीं ना कहीं मुख्यालय पर बैठे शिक्षा विभाग के जवाब दार अधिकारियों के कार्यवाही नहीं करने एवं अनदेखा करने की वजह से ऐसे कृत्य आए दिन देखने को मिल रहे हैं। पूरी जानकारी बताते हुए चले कि दिनांक 7 अक्टूबर को शासकीय प्राथमिक शाला रहटाटोर में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आधिकारिक रूप में अतिथि बनकर पुर्व माध्यमिक शाला स्कूल मानिकचौरी के प्राचार्य गोपीलाल मार्शल आए हुए थे, जिसके मेहमान नवाजी के रूप में उनकी मेजबानी करने के नाम पर शासकीय प्राथमिक शाला रहटाटोर के प्राचार्य राजेश्वर मरावी और शिक्षक मनोज नेताम के द्वारा मुर्गा और शराब की व्यवस्था की गई थी, जिसे विद्यालय के ही मध्यान भोजन में रसोइयों के द्वारा बनाकर उन्हें परोसा गया, तीनों ने विद्यालय समय में ही, पढ़ाई बाधित करते हुए, छोटे-छोटे बच्चों और महिला रसोइयों के रहते हुए भी, विद्यालय के कार्यालय कक्ष में खूब दारु मुर्गा का सेवन किया और बच्चों को नशे की लत में डांट फटकार भी लगाऐ, जिसकी सूचना बच्चों ने अपने पालकों को एवं ग्राम पंचायत की जनप्रतिनिधियों को दिए।बच्चों ने इन दोनों शराबी शिक्षकों पर कई प्रकार के लगाए हैं आरोप शासकीय प्राथमिक शाला रहटाटोर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक राजेश्वर मरावी और मनोज नेताम पर आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन दोनों शिक्षक शराब के नशे में ही स्कूल आते हैं, साथ ही क्लास में गुटखा खैनी भी खाते ही रहते हैं, और विद्यालय प्रांगण के साफ सफाई से लेकर बाथरूम में भी सफाई बच्चों से ही करवाते हैं, जिससे बच्चे आए दिन प्रताड़ित रहते हैं, सभी बच्चों ने एक स्वर में दोनों शिक्षक को वहां से भागने की मांग की है।
क्या शिक्षा विभाग के जवाब दार अधिकारी दोनों शिक्षक को बचाने में लगे हैं रहटाटोर प्राथमिक शाला के यह दोनों शिक्षक की गलती पहले बार नहीं पाई गई है, बल्कि इससे पहले कई सारी गलतियां, मनमानी, लापरवाही ,सामने आए हैं, जिसे शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया भी गया था, लेकिन इन दोनों को शिक्षा विभाग के जवाबदार अधिकारी अभय दान देते आ रहे हैं, और यही वजह है कि शिक्षा के मंदिर को यह दोनों शिक्षक मैं खाना बना कर रखे हैं, अब इतने में भी क्या यह दोनों शिक्षक को उनकी सजा मिलेगी या फिर फिर से अभयदान मिलेगा यह देखना है।

Related Posts

सहायक अभियंता ,उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 कुल 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत।

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में  आज दिनांक 20.03.26 को एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा…

रंग पंचमी पर मस्तूरी प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल और गीतों पर झूमे पत्रकार व अतिथि…

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news24x7 मस्तूरी। रंग पंचमी के शुभ अवसर पर मस्तूरी प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल, मस्ती और…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

सहायक अभियंता ,उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 कुल 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत।

सहायक अभियंता ,उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 कुल 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत।

ACB बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही नगर पंचायत का लेखापाल से 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा  गया। चेक जारी कराने के एवज में   मांगी  थी रिश्वत।

ACB बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही नगर पंचायत का लेखापाल से 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा  गया। चेक जारी कराने के एवज में   मांगी  थी रिश्वत।

मल्हार महोत्सव आयोजन समिति की बैठक मस्तुरी एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुई  25 से 31 मार्च मध्य होगी संस्कृति कार्यक्रम

मल्हार महोत्सव आयोजन समिति की बैठक मस्तुरी एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुई  25 से 31 मार्च मध्य होगी संस्कृति कार्यक्रम

अखिल भारतीय अघरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ संपन्न,मुख्य अतिथि रहे राजेश सूर्यवंशी,विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश सूर्या

अखिल भारतीय अघरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ संपन्न,मुख्य अतिथि रहे राजेश सूर्यवंशी,विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश सूर्या

तहसील अधिवक्ता संघ मस्तूरी व पचपेड़ी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह संपन्न