सीपत में तेली धीवर मोहल्ले में अखंड नवधा रामायण का आयोजन भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सूर्या हुए शामिल

मस्तूरी से विमल कांत

Hindtimes news मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत सीपत के तेली धीवर मोहल्ले में जारी अखंड नवधा रामायण पाठ के चौथे दिवस पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  चंद्रप्रकाश सूर्या शामिल हुए। उन्होंने विधिवत भगवान श्रीराम की आरती कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की।इस अवसर पर भाजपा नेता बांके बिहारी गुप्ता, यूके कौशिक, अमर सिंह राजपूत, संतोष साहू, सरपंच मनीषा वंशकार, संजय गुप्ता, अजय सूर्यवंशी लव कुमार सूर्यवंशी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। श्री सूर्या ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि

भगवान श्रीराम की कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। श्रीराम ने मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का जो उदाहरण दिया, वह हर मानव के लिए आदर्श है। अगर हम श्रीराम के बताएं मार्ग पर   चलें तो परिवार, समाज और राष्ट्र — तीनों का कल्याण सुनिश्चित होगा। उन्होंने आगे कहा कि आज समाज में अच्छाई और मर्यादा की सबसे अधिक आवश्यकता है। जब हर व्यक्ति श्रीराम जैसे आदर्श अपनाएगा, तभी सच्चे अर्थों में रामराज्य की कल्पना साकार होगी।सूर्या ने कहा कि समाज में संस्कृति और आस्था का यह संगम हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम तकनीक और विकास के दौर में हैं, लेकिन अगर संस्कृति से कट गए, तो जीवन अधूरा है। श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें धर्म, नीति और सेवा के मार्ग पर आगे बढऩा चाहिए।उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और श्रद्धालुओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मंडल, युवा समूह और ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और भक्ति संगीत की मधुर धुनों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस