अगस्त 8, 2026

नगर पंचायत मल्हार में जगह-जगह विधि विधान धूमधाम से हुआ विघ्नहर्ता की स्थापना

0
Picsart_25-08-27_20-48-28-356.jpg

Hindtimes news मल्हार -ऐतिहासिक नगर पंचायत मल्हार में आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व में छोटे खैया सरोवर के किनारे 200 वर्षों पुराने ऐतिहासिक वट वृक्ष के आश्रय में 7 फीट ऊंची गणेश भगवान की स्थापना पार्षद वार्ड नंबर 5 ठाकुर कमलेश सिंह (गोलू) द्वारा शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ कराया गया।100 वर्ग मीटर के ब्यास वाले वट वृक्ष की गोलाई में बेहद खूबसूरती के साथ विद्युत झालरों से सजाया गया है। दृश्य कैलाश मानसरोवर जैसा प्रतीत हो रहा है। मल्हार के 75 वर्षों के इतिहास में ऐसी भव्य सजावट ,स्थल चयन एवं लोक लुभावन, गणेश विघ्नहर्ता की प्रतिमा को लोग देख कर मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। इस अवसर पर 7 मी. गेंदे फूल की माला से चौकी प्रभारी ओंकारधर दीवान ने ओमप्रकाश पांडेय, रवींद्र वैष्णव ,शेष नारायण गुप्ता, राजेश पांडे, अभिजीत कुर्रे, सूरज सिंह की उपस्थिति में अभिषेक किया एवं दंडवत हो आशीर्वाद लिए। इसी क्रम में देवांगन पारा मेन रोड, ठाकुर देव चौक, मेला चौक, शांति नगर, नैईया पार,इमलीपारा, ढबहा पारा में भी गणेश भगवान की स्थापना कर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *