पार्षद पीयूष पाटले ने लोगों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार। वार्ड पार्षद ने लोगो के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुचकर अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।दरअसल नगर पंचायत द्वारा नगर विकास व अति आवश्यक कार्यो में कोई रुचि नही ली जा रही है जिससे नगरवासियों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है इसी को लेकर गुरुवार को वार्ड 8 के पार्षद पीयूष पाटले अपने वार्डवासियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में सीएमओ भेंट करने के लिए गए परन्तु सीएमओ व इंजीनियर तथा कुछ कर्मचारी कार्यालय नही आए थे।

उस समय कार्यालय का मुख्य गेट लगभग बंद था। ज्ञात हो कि पार्षद पीयूष ने चार माह पूर्व 8 मई व 1 अगस्त को अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर सीएमओ को आवेदन दिया था परन्तु 4 माह के भीतर भी उक्त आवेदन पर कोई कार्यवाही नही की गई। इसी शीलशीले में अपने वार्ड के लोगो के साथ कार्यालय गए थे परन्तु कार्यालयीन दिवस होने के बावजूद अधिकारी कर्मचारी नही आए थे। वार्ड 8 अनुसूचित जाति का बाहुल्य वाला वार्ड है जो डिडनेश्वरी मार्ग में ही स्थित है। इस वार्ड की समस्याओं में स्ट्रीट लाइट का नही जलना, अति आवश्यक नाली निर्माण का नही होना, मुख्य नाली की सफाई नही होना तथा वार्ड की निरन्तर सफाई नही होना आदि प्रमुख है। जिसके चलते वार्डवासी गन्दगी, बदबू व मच्छरों से खासे परेशान है यही समस्या कमोबेश नगर के सभी 15 वार्डो की है। इस मामले में सीएमओ मनीष सिंह का कहना है कि नगर पंचायत में पैसा नही होने से नाली सहित कोई भी निर्माण कार्य नही हो रहा है और बात रही सफाई की तो जितने भी सफाई कर्मचारी है वे सभी सफाई में प्रतिदिन लगे है।वार्ड क्रमांक 08 पार्षद पीयूष (शुभम) पाटले पूर्व पार्षद राजेश पाटले, अकसराम कांत,जगजीवन पाटले,राहुल कांत,तरकेश भारद्वाज, आकाश पाटले,कमल कांत,अमन पाटले, अजय कैवर्त के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय का घेराव  किया गया

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस