तिरंगा यात्रा की तैयारी हेतु मल्हार मंडल की बैठक संपन्न

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा जिला बिलासपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार भाजपा मंडल मल्हार के कार्य समिति की कामकाजी बैठक नगर पंचायत मल्हार के देउर  मंदिर परिसर में  आयोजित की गई l बैठक के मुख्य वक्ता नवनियुक्त जिला महामंत्री एस कुमार मनहर रहेl  भारतीय जनता पार्टी के रीति के अनुसार बैठक का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के शैल चित्र पर दीप प्रज्वलित  कर भारत माता की जयकारों के साथ किया गया

बैठक की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने रखी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य देश भक्ति की भावना को प्रत्येक घर तक पहुंचाना तिरंगा यात्रा के माध्यम से पहुंचाना है प्रत्येक कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया l मुख्य वक्ता एस कुमार मनहर ने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी एक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है यह भारत के प्रत्येक व्यक्ति की देशभक्ति से जुड़ी भावनात्मक यात्रा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक संगठन प्रत्येक व्यक्ति को साथ में लेकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसमें बढ़ चढ़कर  हिस्सा ले तथा प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा शान से लहराये इसकी चिंता करने का आग्रह कियाl बैठक के पश्चात एक पेड़ मां के नाम पर कार्यक्रम के निमित्त देउर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण  किया गया l बैठक का संचालन महामंत्री राजकुमार वर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री रोहित कश्यप ने किया इस अवसर पर जिला मंत्री द्वय राजकुमार साहू, श्रीमती सरोजिनी भारद्वाज,मंडल उपाध्यक्ष ब्यासनारायण पटेल शांति शांति शांडिल्य, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर कैवर्त संर्योजक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर पार्षद मिलु कैवर्त आशुतोष वर्मा रामफल कांत गीता कैवर्त मिथुन यादव प्रमोद थवाईत शमशेर सिंह राजेश यादव मनालाल टंडन देवेंद्र जायसवाल अजीत सिंह माना लाल नरेंद्र शांडिल्य रामकुमार पटेल झंडी साहू दीपक गुप्ता बालमुकुंद वैष्णव शत्रुहन यादव भुवन यादव सुरेश बंजारे नागेंद्र शर्मा सहित मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस