नवोदय विद्यालय में बच्चों ने दी कला-संगीत की कलात्मक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां

हरिओम श्रीवास की रिपोर्ट

Hindtimes news पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में संकुल स्तरीय दो दिवसीय कला उत्सव का आयोजन किया गया नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कला एवं संगीत के 9 विधाओं में 22 नवोदय विद्यालय के 231 विद्यार्थियों द्वारा संगीत के शास्त्रीय सुगम संगीत, सुशीर, तंतु वाद्य, ताल वाद्य व वाद्य वृंद क्षेत्र में आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जबकि प्रदर्शन कला में 2डी, 3डी, खिलौना आर्ट व लोकल क्राफ्‌ट का प्रदर्शन किया गया

कहानी सुनाओं प्रतियोगिता भी हुई।निर्णायक के रूप में  साहिल ठाकुर,  देवेन्द्र कुमार, नेहा पटेल, डॉ. ध्रुवा पटेल,  हुकुम लाल वर्मा,  मोहन लाल बराल, श्रीमती सोनिया,  लोकनाथ साहू एवं श्री के आर रजक उपस्थित थे। कला उत्सव के इस आयोजन में विद्यालय के कला शिक्षक श्री बी.एस. मरकाम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन भाषण में उपप्राचार्य श्री पी.सी. झा ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यहां जो प्रतिभागी थे उन्हे कुछ न कुछ सीखने को अवश्य मिला होगा। हर व्यक्ति विशिष्ट होता है। बच्चों ने अच्छी कोशिश की। जो प्रतियोगिता में सफल न हो सके, उन्हें निराश न होते हुए लगातार कर्मरत रहते हुए आशा के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। मुख्य अतिथि के रूप में श्री रोहित कुमार आर्या मण्डल प्रबंधक केनरा बैंक बिलासपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुरभि ताम्रकर तथा  मूलदीप इक्का उपस्थित थे। कला उत्सव की प्रस्तुतियों को आर्कषक बनाने में विद्यालय के सभी कर्मचारियों के साथ विभिन्न नवोदय विद्यालय से पधारे अनुरक्षक, शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के कुशल मार्गदर्शक श्री एम. के. श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित छात्रों का चयन क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। आभार प्रदर्शन  गोविन्द पाण्डेय, पीजीटी भूगोल तथा मंच का संचालन  व्ही.के. द्विवेदी, पीजीटी अंग्रेजी के द्वारा किया गया।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस