अगस्त 4, 2026

वेद परसदा की सक्रिय महिला कार्यकर्ता रमा शुक्ला को विधायक लहरिया और ब्लाक समन्वयक भोला साहु ने कराया कांग्रेस में पुनः प्रवेश

0
Picsart_25-08-09_08-00-57-383.jpg

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी । विधानसभा के विधायक दिलीप लहरिया एवं मस्तूरी ब्लाक कांग्रेस के समन्वयक भोला साहु के नेतृत्व में वेद प्रसाद निवासी सक्रिय महिला कार्यकर्ता श्रीमती रमा शुक्ला ने भाजपा छोड़ पुनः घर वापसी कर कांग्रेस प्रवेश किया पुनः घर वापसी पर समस्त कांग्रेस जनो उन्हें बधाई दी है, बताते चले की वेद परसदा निवासी महिला कार्यकर्ता राम शुक्ला पहले कांग्रेस के सक्रिय महिला कार्यकर्ता थी, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गयी थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के विचारधारा और मस्तुरी विधायक के सक्रियता को देखते हुए पुनः कांग्रेस पार्टी पर भरोसा कर घर वापसी करते हुए आज विधायक कार्यलय में कांग्रेस जनों के बीच आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर पुनः कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है जिसे लेकर क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *