सीपत प्रेस क्लब का पुनर्गठन,प्रदीप पांडेय चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित देवेश शर्मा सचिव,आशुतोष गुप्ता कोषाध्यक्ष,कोमल पटनवार को उपाध्यक्ष बनाया गया

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes सीपत ,,,सीपत प्रेस क्लब भवन में सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से प्रेस क्लब का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर प्रदीप पांडेय को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे लगातार तीसरी बार और कुल चौथी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं।

सीपत प्रेस क्लब में ओम गोस्वामी को शामिल किया गया प्रेस क्लब के अन्य पदों पर भी पुराने और अनुभवी चेहरों को दोबारा मौका मिला है। देवेश शर्मा को पुनः सचिव चुना गया, जबकि आशुतोष गुप्ता को एक बार फिर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सतीश यादव को लगातार दूसरी बार सह-सचिव पद मिला है। प्रेस क्लब में नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है। जिसमे कोमल पटनवार को उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं चंद्र प्रकाश गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। प्रेस क्लब के संरक्षक पद पर राजेंद्र धीवर यथावत बने रहेंगे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने अपने निर्वाचित होने के बाद कहा कि, मैं लंबे समय से पत्रकारों के हित में काम कर रहा हूं। पत्रकार साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। सीपत जैसी छोटी जगह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य प्रेस क्लब का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि क्लब के पत्रकार साथी ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उजागर कर रहे हैं और आगे भी पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए क्लब सतत कार्य करता रहेगा। बैठक के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गुलाल का टीका और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान रियाज अशरफी, कमल गुप्ता, कासिम अंसारी हिमांशु गुप्ता, हरीश गुप्ता, मोहम्मद नजीर, धर्मेंद्र पाण्डेय, अंजनी साहू और ओमगिरी गोस्वामी सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई