सीईओ के आदेश का पालन नहीं करा पा रहा जयरामनगर सचिव,चार महीने से बजार निलामी नहीं हुई बाजार से लगभग दो लाख रुपए की वसूली की गई,पंचायत खाते में जमा नहीं की गई है।जिससे ग्राम पंचायत के पंचों में नाराजगी

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news 24×7 मस्तूरी।ग्राम पंचायत जयरामनगर में हर सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार की नीलामी बीते चार महीनों से नहीं हो सकी है। पंचायत चुनाव और उसके बाद सचिव संघ की हड़ताल के चलते नीलामी की प्रक्रिया रुकी रही।इस दौरान मार्च, अप्रैल, मई और जून में बाजार से लगभग दो लाख रुपए की वसूली की गई, लेकिन यह राशि अब तक पंचायत खाते में जमा नहीं की गई है।

पंचायत के सरपंच व कुछ पंचों द्वारा की जाती है, लेकिन इसका कोई स्पष्ट हिसाब पंचायत को नहीं दिया गया, जिससे ग्राम पंचायत के अन्य पंचों में नाराजगी है। पंचों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में नाली, सड़क, नल, बोर और स्ट्रीट लाइट जैसी कई मूलभूत सुविधाएं महीनों से खराब पड़ी हैं। इनके मरम्मत के लिए बार-बार सरपंच और सचिव से आग्रह किया गया, लेकिन हर बार फंड की कमी का हवाला देकर बात टाल दी गई। पंचों को उम्मीद थी कि बाजार नीलामी की राशि से विकास कार्यों को गति मिलेगी, लेकिन नीलामी न होने और वसूली की राशि का हिसाब न मिलने से काम अधर में लटके हुए हैं। जयरामनगर बाजार में खैरा,खुडुभाठा, पाराघाट,भनेशर, रलिया, भिलाई , परसदा, बेलटुकरी,  सहित कुल 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण और व्यापारी खरीदारी करने आते हैं। बीते सत्र में बाजार की नीलामी  दो लाख रुपए से अधिक में हुई थी। इस बार नीलामी न होने से पंचायत को आर्थिक नुकसान हो रहा है।जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को लेकर मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है ,कि वसूली का हिसाब न देने से पंचायत की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। पंचों ने जल्द नीलामी कर विकास कार्य शुरू करने की मांग की है।जयरामनगर पंचायत सचिव कैलाश पटेल ने बताया कि नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेशित भी किया गया है, अभी पंचायत की सहमति से वैकल्पिक व्यवस्था से बाजार की वसूली की जा रही है, पंचायत के जनप्रतिनिधियों से सहमति बनाकर नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।मुख्य कार्यपालन अधिकारी मस्तूरी जे आर भगत ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 80 के प्रावधानुसार दिनांक 13/05/25 को सचिव सरपंच को लेटर जारी करते हुए ग्राम पंचायत में आय का श्रोत बढ़ाने के लिये ग्राम पंचायत जयरामनगर में हाट बाजार संचालित है ,जिसे माह मार्च में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये सचिवों की बैठक में नीलाम किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु आज दिनांक तक जयरामनगर बजार को नीलाम पर नहीं दिया गया है, जिससे ग्राम पंचायत को आर्थिक हानि हो रही है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस