गुरुपूर्णिमा पर D.A.V.विद्यालय में 11 कुंडीय हवन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा में आज गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर 11 कुंडीय हवन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लेकर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  संतोष मिश्रा (मंडल प्रतिनिधि), विवेक त्रिपाठी (मंडल अध्यक्ष), अजय सिंह (महामंत्री), पुत्तन दुबे (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), संतोष डोंगरे (सरपंच, वेद परसदा), श्री नरसिंह पटेल (उपसरपंच, वेद परसदा) एवं  के.के. उपाध्याय (बीजेपी नेता) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। अतिथियों ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति में गुरु की महत्ता, शिक्षा के आध्यात्मिक पक्ष तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों को संस्कार देते हैं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा में प्रेरित भी करते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमें ‘हरित भविष्य’ का संदेश दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस