बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी, आवास की जिओ टेकिंग के नाम पर बाप बेटा कर रहे हैं खूब वसूली, ग्राम पंचायत सुकुलकारी का है मामला…

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी।प्रधानमंत्री आवास योजना में किस्त की राशि दिलाने के नाम पर मस्तूरी जनपद क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में आवास मित्र व बिचौलियों की मिलीभगत से लाभुकों को बरगलाकर अवैध वसूली करने का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन किसी न किसी पंचायत पर हितग्राहियों से अवैध वसूली की शिकायत लगातार जनपद पंचायत कार्यालय में आती ही रहती है, ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है,

ताजा मामला मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकुलकारी का है जहां के हितग्राही धरम लाल बंजारे पिता बालाराम बंजारे जिनके नाम से वर्ष 2023-24 में आवास स्वीकृत हुआ है। जिसका आई.डी. नंबर CH3150409 है, जिसमें 2 किस्त की राशि 40000.00 एवं 55000.00 आ चुका है, उनके द्वारा आवास कार्य पूर्ण कर चुका है, और आवास मित्र को जियो टैग के लिये बोला गया तो आवास मित्र आशुतोष मानिकपुरी पिता सुरेश के आवास पूर्ण जियो टैग के ऐवेज में 10000.रु की मांग किया जा रहा है। और पैसा नहीं देने के कारण जियो टैग नहीं किया गया है। पूर्व में हितग्राही से आवास मित्र द्वारा जियो टैगिंग हेतु 5000.हजार लिया भी गया है तत्पश्चात आवास का नींव स्तर का जियो टैग किया गया है, पैसे के नाम से बार-बार आवास मित्र के द्वारा तगादा करने एवं बची हुई राशि लेप्स हो जाने की बात कहने से परेशान हितग्राही ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी मस्तूरी से लिखित में शिकायत कर उनको अपनी आप बीती बताते हुए आवास पूर्ण  जियो टैग कराने व साथ ही आवास मित्र आशुतोष मानिकपुरी पिता सुरेश के उपर उचित कार्यवाही करने की शिकायत लिखित में की है।
ग्राम पंचायत सुकुलकारी में कुल 190 आवास आया है जिसमें से 50 हितग्राहियों का आवास पूर्ण हो चुका है, बच्चे 140 हितग्राहियों का कार्य चल रहा है किसी का डोर लेंटर लेवल तो किसी का लेंटर लेवल तक की कार्य हो चुके हैं इनमें से कुछ हितग्राहियों ने भी बताया की आवास को पूर्ण करने में चार बार जिओ टेकिंग का कार्य होता है, और हर बार जिओ टेकिंग के नाम पर आवास मित्र  2000 से 5000 तक की राशि का मांग करता है, और उसके लिए बार-बार अपने पिता सुरेश मानिकपुरी को तगादा करने भी भेजता है।
बाप बेटे मिलकर करते हैं हितग्राहियों से वसूली….
ग्राम पंचायत सुकुलकारी के आवास मित्र आशुतोष मानिकपुरी है, लेकिन उनके हर कार्य में उसके पिता सुरेश मानिकपुरी साथ देते हैं ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास  हितग्राहियों को बहला फुसलाकर व प्रशासनिक लोगों की भय दिखाकर अवैध वसूली का कार्य दोनों मिलकर करते हैं, और हर आवास हितग्राहियों से ₹10000 की राशि चार किस्तों में लेते हैं। जिसकी शिकायत अब उच्च अधिकारियों से भी हो गई है।
इस मामले में ग्राम पंचायत सुकुलकारी के आवास मित्र आशुतोष मानिकपुरी का कहना है कि, धरमलाल बंजारे से जो ₹5000 लिया गया था,उसे वापस कर दिया गया है, उनका जियो टैग एवं मनरेगा से मजदूरी की राशि जल्द ही कर दिया जाएगा।
मस्तूरी आवास शाखा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चेतना यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास संबंधित शिकायतों की जानकारी एवं उसकी निराकरण अवास नोडल अधिकारी जगमोहन साहू देखते हैं,उनको इस सम्बन्ध में जानकारी नहीं होने की बात कही।
आवास नोडल अधिकारी जगमोहन साहू का कहना है कि शिकायतें तो बहुत है, सभी का निराकरण हो रहा है, सुकुलकारी से भी शिकायत प्राप्त हुई है, जिन पर  सीईओ के मार्गदर्शन अनुसार जांच के लिए टीम गठित कर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी मस्तूरी जेआर भगत ने कहां की मस्तूरी क्षेत्र में लगातार आवास संबंधित आवास मित्रों की शिकायत मिल रही है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, निराकरण किया जा रहा है इस संबंध में एक दो पंचायत के अवास मित्रों को बर्खास्त भी किया जा चुका है, आवास संबंधित शिकायत पर किसी को बक्सा नहीं जाएगा उचित जांच कर सभी पर कार्यवाही करेंगे।

Related Posts

केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से देखा -: नगर पंचायत मल्हार

विमल कांत की रिपोर्ट कार्यक्रम संयोजक धनेश्वर कैवर्त के नेतृत्व में सैकड़ो लोग लाइव प्रसारण में सम्मिलित हुए Hindtimes news देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय…

मल्हार में 02फरवरी को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का भव्य आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा का होगा अनावरण

मस्तूरी/मल्हार।परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत मल्हार में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन जैतखाम की स्थापना,…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से देखा -: नगर पंचायत मल्हार

केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से देखा -: नगर पंचायत मल्हार

मल्हार में 02फरवरी को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का भव्य आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा का होगा अनावरण

मल्हार में 02फरवरी को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का भव्य आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा का होगा अनावरण

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण ने धर्म नगरी रतनपुर में संत रविदास जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण ने धर्म नगरी रतनपुर में संत रविदास जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया

मनरेगा बचाओ संग्राम :बेटरी से ओखर तक कांग्रेस की पदयात्रा, मजदूरों के हक़ में बुलंद हुई 21 गांव में जन चौपाल नुक्कड़ सभा

मनरेगा बचाओ संग्राम :बेटरी से ओखर तक कांग्रेस की पदयात्रा, मजदूरों के हक़ में बुलंद हुई 21 गांव में जन चौपाल नुक्कड़ सभा

मनरेगा बचाओ संग्राम : केवटाडीह भुतहा से बिनौरी तक कांग्रेस की पदयात्रा जनसभा का हुआ आयोजन

मनरेगा बचाओ संग्राम : केवटाडीह भुतहा से बिनौरी तक कांग्रेस की पदयात्रा जनसभा का हुआ आयोजन

मल्हार मेला की तैयारी जोरो पर  मूलभूत  सुविधाओं को व्यवस्थित करने  नालियों की साफ सफाई को लेकर उतरी नगर पंचायत  अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर मैदान में

मल्हार मेला की तैयारी जोरो पर  मूलभूत  सुविधाओं को व्यवस्थित करने  नालियों की साफ सफाई को लेकर उतरी नगर पंचायत  अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर मैदान में