जनसंपर्क अभियान में पहुंचे सूर्या पंधी, देवरी खजुरी व कौड़िया ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से की भेंट, सुनीं समस्याएं

Vimal Kant

Hindtimes news24x7 पंधी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंधी, देवरी खजुरी, कौड़िया समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।
चंद्र प्रकाश सूर्या सबसे पहले ग्राम पंधी पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और बिजली व्यवस्था से जुड़ी परेशानियां उनके सामने रखीं। जिला अध्यक्ष ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया! केंद्र व राज्य सरकारें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, शौचालय निर्माण और गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। सूर्या ने इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।
कौड़िया ग्राम पंचायत में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उन्होंने जनभावनाओं को समझा। लोगों ने उनकी उपस्थिति पर संतोष जताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसेवा में सक्रिय रहते हैं।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस