पेड़ गिरने से घर को भारी नुकसान, जिला पंचायत सदस्य अरुना चंद्रप्रकाश सूर्या ने पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का आश्वाशन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर।  जिला पंचायत क्षेत्र 11 के ग्राम पंचायत गतौरा में एक विशालकाय पेड़ गिरने से श्री जीवन राठौर के घर को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना में घर का छज्जा और छत टूट गई, जिससे परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य अरुना चंद्रप्रकाश सूर्या मौके पर पहुंची और उन्होंने एसडीएम से बात कर आपदा प्रबंधन टीम को तत्काल भेजने का निवेदन किया। 

जिला पंचायत सदस्य अरुना चंद्रप्रकाश  सूर्या ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से बातचीत कर पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिलाया है। उन्होंने कहा, “जीवन राठौर के घर को जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई शासन द्वारा की जाएगी। हमारी सरकार जनता के हित में हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।” एसडीएम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करने निर्देश अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए हैं और पीड़ित परिवार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन टीम नुकसान का आकलन कर रही है और जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जाएगी। 

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिससे यह घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गांव में खड़े अन्य पुराने और खोखले पेड़ों की जांच कर उन्हें हटाने का काम शीघ्र किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस