भुत प्रेत की शंका पर कोर्रा एवं बास की सुंटी से पिट पिट कर दी हत्या

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी। झाड़ फूंक के नाम पर कोर्रा और छड़ी से मार मारकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के पहले जमकर मुर्गा पार्टी किया था।

इसके बाद घटना को दुर्घटना साबित करने की कोशिश की थी।मस्तुरी थाने के मर्ग क्रमाक 20/2025 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान गवाहों के बयान से पता चला कि मृतक सरोज खाण्डेकर पिता गोरेलाल खाण्डेकर उम्र 35 साल ने मस्तुरी के देवगांव में 12.02.2025 को पचायत चुनाव में सरपच एवं पच के प्रत्याशियों से देवगांव के लोगो ने विकास के लिए कुछ सामान की मांग की साथ ही चिकन पार्टी के लिए पैसों की मांग की। पैसा मिलने के बाद गाव के अन्य लोगो के साथ मृतक सरोज खाण्डेकर के अपने घर में चिकन पाटी की व्यवस्था की। मृतक सरोज खाण्डेकर 12.02 2025 को सुबह से शराब पी रहा था। उसके दोस्तों ने बताया कि घटना के दिन अत्यधिक शराब का सेवन करने से तबीयत खराब हुई और जमीन में सिर के बल गिर पड़ा। मौके पर उसका छोटा भाई शैलेन्द्र एवं मुकेश खाण्डेकर भी चिकन पार्टी कर रहा था। दोनो अपने भाई को भूत प्रेत चढ़ने के कारण जमीन में गिरने की बात कहते हुए अपने बडे भाई मनोज खाण्डेकर एवं पिता गोरे लाल खाण्डेकर को झाड फुक के लिए बुलाया। मनोज खाण्डेकर एवं गोरे लाल खाण्डेकर मौके में आकर मृतक सरोज खाण्डेकर को झाड फूक के नाम पर मा बहन की गाली गलौज की और हाथ में कोर्रा से मारपीट करने लगे। इसका विडियो भी वायरल हुआ, जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है। जाच में मृतक सरोज खाण्डेकर को उसके भाई मनोज, शैलेन्द्र खाण्डेकर, मुकेश खाण्डेकर और पिता गोरेलाल खाण्डेकर भूत प्रेत जादू टोना होने की बात कहकर मृतक के साथ मारपीट करना पाया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 296,115(2), 3(5) बीएनएस 4.5.6.8 टोनही प्रताडना निवारण अधिनियम 2005 का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी शैलेन्द्र खाण्डेकर, मुकेश खाण्डेकर, मनोज खाण्डेकर, गोरे लाल खाण्डेकर को उनके घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कोर्रा एवं बास की छडी जप्त किया है। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी के न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस