नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या ने महाशिवरात्रि पर की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों के लिए मांगी मंगलकामना

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 बिलासपुर।  मस्तूरी विधानसभा की क्षेत्र क्रमांक 11 की नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरुना चंद्र प्रकाश सूर्या ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मल्हार स्थित पातालेश्वर शिव मंदिर और ग्राम कौड़िया के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और विकास के लिए मंगलकामना की। साथ ही, गांव के बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या ने महाशिवरात्रि के मौके पर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने मल्हार के प्रसिद्ध पातालेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे ग्राम कौड़िया के शिव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए। मैं चाहती हूं कि हमारे क्षेत्र का हर व्यक्ति खुशहाल और समृद्ध हो।
इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों ने उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की सलाह दी। अरुणा ने उनसे वादा किया कि वे हर संभव प्रयास करेंगी ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।  इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने अरुणा के इस धार्मिक और सामाजिक पहल की सराहना की और उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई। 

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस