दो दिवसीय छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव कल से ओडिसी, कथक, कुचिपुड़ी सहित शास्त्रीय गायन एवं वादन की होगी प्रस्तुति

Vimal kant

सुप्रसिद्ध ओडिसी गुरु डॉ. गजेन्द्र पंडा की नृत्य यात्रा के पचास वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण समारोह भी मनाया जाएगा

Hindtimes news  प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन, नृत्यधारा फाउंडेशन एवं एनई रेलवे इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में शहर के बुधवारी बाजार स्थित ऐतिहासिक एनई इंस्टिट्यूट ऑडिटोरियम में दिनांक 28 व 29 जून 2024 को प्रतिदिन सायं छः बजे से शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न विधाओं मसलन ओडिसी, कथक व कुचीपुड़ी के साथ-साथ बांसुरी वादन, संतूर वादन व शास्त्रीय-उपशास्त्रीय गायन आदि की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।
इस दो दिवसीय महोत्सव के कर्ताधर्ता लोकप्रिय युवा संस्कृति कर्मी व श्री साईनाथ फाउंडेशन के संस्थापक आशीष राज सिंघानिया एवं नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका अन्तर्राष्ट्रीय ओडिसी साधिका आँचल पांडेय ने चर्चा में बताया कि बिलासपुर शहर में पहली बार आयोजित होने जा रहे छत्तीसगढ संगीत नृत्य महोत्सव में प्रस्तुति देने देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतरीन कलाकारों का आना हो रहा है, जो अपने हुनर से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे। इस महोत्सव के अन्तर्गत विशेष प्रस्तुति के लिए कोलकाता से मशहूर नृत्य साधकद्वय अरुणिमा सेनगुप्ता व राजीव घोष, ओडिसी नृत्य हेतु बेंगलुरु से जी नागेश्वरी, बांसुरी वादन हेतु मुंबई से एस आकाश, संतूर वादन हेतु पुणे से निनाद दईथणकर, कुचिपुड़ी हेतु भिलाई से शर्मिष्ठा घोष, कथक हेतु रायपुर से डॉ. अनुराधा दुबे व कमला देवी संगीत महाविद्यालय, रायपुर से डॉ. आरती सिंह व समूह सहित स्वर्ण समारोह अन्तर्गत ओडिसी नृत्य की विशेष प्रस्तुति हेतु भुवनेश्वर से प्रभुतोष पंडा, मोक्षदा त्रिपाठी, ऋतिका बैनर्जी, प्रियांशा साहू व विधि सेनगुप्ता का आना हो रहा है।
आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु समिति के लोग दिनरात लगे हुए हैं व शहर सहित आसपास के संगीत-नृत्य प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील भी की है

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस