63 लाख की लागत से बनेगा नया तहसील भवन विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से पचपेड़ी में तहसील भवन निर्माण के लिए भूमि चयनित

Vimal kant

Hindtimes news मस्तूरी।विधानसभा चुनाव के पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दिलीप लहरिया के मांग पर मस्तूरी विधानसभा को कई सौगातें दिया था। पचपेड़ी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कॉलेज एवं तहसील की कई वर्षों पुरानी मांग को तत्काल पूरा करते हुए,कॉलेज एवं तहसील कार्यालय की स्वीकृति प्रदान कर दिया था। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण जनों को राजस्व के काम के कारण काफी दूर मस्तूरी न जाना पड़े। स्थानीय जगह में तहसील कार्यालय खुल जाने से सभी को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है। लेकिन तहसील भवन न होने के कारण प्रशासनिक कार्यों में दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से 63 लख रुपए की स्वीकृति शासन द्वारा नई तहसील भवन निर्माण हेतु स्वीकृत किया गया। जिसके लिए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया की उपस्थिति में प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में तहसील पचपेड़ी ग्राम पंचायत पचपेड़ी पटवारी हल्का नंबर में हेक्टेयर नयी पड़ती,अकृषिक भूमि का चयन किया गया है। इस चयनित भूमि पर शीघ्र तहसील भवन का निर्माण नागरिक सुविधा के अनुरूप कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए मस्तूरी से पृथक कर पचपेड़ी को नई तहसील बनाया है, भवन बन जाने से निश्चित रूप से तहसील कार्यालय के सुचारू संचालन हो पाएगी तथा किसानों एवं आम जनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी‌। इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया के साथ हाउसिंग बोर्ड सीईओ तहसीलदार ग्राम पंचायत पचपेड़ी सरपंच पूर्व सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधीगण एवं किसान भारी संख्या में उपस्थितरहे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस