नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार,28 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख 65 हजार रूपए का गाँजा जब्त

आशीष ताम्रकार जिला  दुर्ग ब्यूरो
Hindtimes news गांजा तस्करी के मामले में दुर्ग पुलिस ने दो युवकों को होटल से गिरफ्तार किया है। ओड़िशा से लेकर दुर्ग पहुंचे युवक उक्त गांजा को गोरखपुर उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। दुर्ग से निकलने वाली नवतनवा एक्सप्रेस से वे सीधा गोरखपुर पहुंचते लेकिन इससे पहले की पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक कुरियर की तरह काम कर रहे थे। 10 किलो गांजा पहुंचाने के एवज में यूपी का शातिर इन्हें 6 रुपए देता था। फिलहाल दुर्ग कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि नलघर के पास एक होटल में दो युवक ठहरे हुए हैं। इन युवकों के पास कुछ संदिग्ध पैकेट रखे हुए हैं। सूचना के बाद थाना कोतवाली की टीम ने दबिश दी और वहां से शैलेन्द्र कुमार पाठक (46) व शैलेष कुमार प्रसाद (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कबीर नगर गोरखपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों के पास क्रमश: 14-14 किलो गांजा बरामद किया गया जो बैग में रखा हुआ था। गांजा की कुल कीमत 5 लाख 60 रुपए आंकी गई है। वहीं दो रियलमी का मोबाइल भी जब्त किया गया।

6 हजार रुपए के लिए कर रहे थे कुरियर का काम
एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि गांजा का रैकेट बहुत बड़ा है। पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि वे केवल कुरियर बॉय की तरह काम कर रहे हैं। यूपी में बैठा सरगना इन्हें 10 किलो गांजा पहुंचाने के एवज में 6 रुपए देता था। आरोपियों ने बताया कि वे उक्त गांजा गोरखपुर ले जा रहे थे। ओड़िशा से गांजा लेकर पहले वे अंबिकापुर पहुंचे। फिर पता चला कि गोरखपुर के लिए दुर्ग से नवतनवा एक्सप्रेस सीधी ट्रेन है उससे जाना सेफ रहेगा। इसके बाद दोनों अंबिकापुर से रायपुर पहुंचे और रायपुर से दुर्ग।
नवतनवा से गोरखपुर जाने की थी तैयारी
दुर्ग में कमरा लेकर रह रहे थे और शुक्रवार को नवतनवा से गोरखपुर जाना था। इससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में इनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 20 (बी) के तहत् कार्यवाही की गई है।
पेट्रोलिंग टीम की भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव,एएसआई पूरनदास, प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, आरक्षक उत्कर्ष सिंह, प्रशांत पाटनकर, नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रही

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस