धमधा में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण देने घर-घर दस्तक

आशीष ताम्रकार दुर्ग जिला ब्यूरो
Hindtimes news धमधा में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण देने घर-घर दस्तक 21 से 23 दिसंबर तक गायत्री मंदिर धमधा में होगा आयोजन
– भोजन पकाने से पहले मंत्र पढ़कर एक मुट्ठी अन्नदान करने का किया अनुरोध
धमधा। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के रूप में 21 से 23 दिसंबर तक गायत्री मंदिर धमधा के पास होगा। इसके लिये प्रचार अभियान जोरशोर से चल रहा है। विभिन्न टोली के माध्यम से महायज्ञ में शामिल होने का  निमंत्रण देने घर-घर दस्तक दिया जा रहा है। आसपास के गांवों में भ्रमण कर एक मुट्ठी चावल यज्ञ कार्य के लिये देने का अनुरोध किया जा रहा है।

आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेंद्र देवांगन ने बताया कि गायत्री ज्ञान मंदिर धमधा की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा 23 जनवरी 2001 को शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों व्दारा की गई। मंदिर की स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में राष्ट्रजागरण नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ
का आयोजन 21, 22, 23 दिसंबर को किया जा रहा है।
इसके लिये प्रचार प्रसार जोरशोर से चल रहा है।

रविवार को प्रचार रथ को गायत्री परिवार मेड़ेसरा की प्रमुख श्रीमती ऊषा केसरा ने रवाना किया, जो धमधा नगर के बस स्टैंड से पैदल जयकारा लगाते हुए निकली। प्रचार दल सिरना, डगनिया, बिरझापुर, बरहापुर, जाताघर्रा सहित आसपास के गांवों में पहुंची। वहां लोगों से यज्ञ में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया। उन्हें भोजन पकाने से पूर्व एक मुट्ठी चावल रोज अन्नपात्र में डालने कहा गया, जिससे यज्ञ कार्य पूर्ण किया जाएगा।

आज प्रचार टीम में उषा केसरा दीदी के नेतृत्व में पप्पी कश्यप, प्रभा साहू, खुशी साहू, ललिया यादव, केसर यादव, सोहद्रा ठाकुर, नीरा साहू, ममता ठाकुर, दामिनी ठाकुर, बेदिन सिन्हा, रूखमिन ठाकुर, ज्ञानेश्वरी
एवं धमधा से लोकेश्वरी देवांगन,  मनीषा ताम्रकार, मंजू धीवर, माया सोनी, ममता दुबे, श्रेया देवांगन
साथ में ईश्वरी निर्मलकर, उमेश सोनी, राजू कहार, सजल गुप्ता, बीरेंद्र सोनी, शिवकुमार राठौर, सुजीत ताम्रकार शामिल हुए।

सादर प्रकाशनार्थ
गायत्री परिवार धमधा

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस