Hindtimes news खबर का असर:- शराबी शिक्षक हुआ सस्पेंड, वायरल वीडियो के बाद जागा शिक्षा विभाग, स्कूलों की मॉनिटरिंग व्यवस्था की खुली पोल,

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर – शराब के नशे में चूर होकर स्कूल जाने वाले शिक्षक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक की करतूत को लेकर सामने आए विडियो को क्षेत्रीय पत्रकारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद बीईओ ऑफिस में खुर्सी तोड़ते आराम फरमाने वाले अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद टूटी और उन्होंने खबर के प्रकाशित होने के बाद मामले की जांच शुरू की।

जहा जांच मे प्रकाशित की गई न्यूज़ सही पाई गई और मामले में मस्तूरी बीईओ ने शशि भूषण मरावी शिक्षक के खिलाफ़ जांच प्रतिवेदन डीईओ कार्यालय प्रस्तुत किया। मामले में डीईओ टी आर साहू ने तत्काल शिक्षक को निलंबित कर दिया है। आपको बता दे कि 2 दिनों पहले जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बहतरा के जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक शशि भूषण मरावी का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल के पास ही भटकते मिले थे। सूत्रों के अनुसार स्कूल के समय मे शराब पीकर नशाखोरी करने वाले इस शिक्षक के खिलाफ कई बार शिकायत हो चुकी है बावजूद इसके उन पर कोई सख्त कार्रवाई नही की गई थी। मामले में बच्चो के हित के मद्देनजर क्षेत्रीय पत्रकारों की टीम ने गंभीरता से लेते हुए खबर प्रकाशित किया। जिसके बाद शराबी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हो सकी है। 
ब्लॉक ऑफिस में खुर्सी तोड़कर ले रहे मोटी तनख्वा,, ग्रामीण अंचल की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे, मीडिया के प्रयासों से हुई कार्यवाही पर खुद की थपथपाई जा रही पीठ…!पुरानी कहावत है कि मेहनत करे मुर्गी अण्डा खाए फ़क़ीर यह कहावत मस्तूरी बीईओ ऑफिस में तैनात काबिल अफसरों पर फिट बैठता है। जहा ग्रामीण अंचल की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाए बीईओ ऑफिस में तैनात काबिल अफसर दफ्तर में खुर्सी थोड़ते रहते है। भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई का स्तर कितना भी गिर जाए। इस बीच जब किसी शिक्षक के खिलाफ अनुशासन हीनता जैसे मामलो की शिकायत मिलती है। तब भी कार्यवाही तो छोड़िए उक्त स्कूल में जानें तक की जहमत नहीं उठाई जाती है। जबकि ऐसे मामलो में जब मिडिया द्वारा दोषी शिक्षक की करतूतों पर सबूत के साथ खबर प्रकाशित की जाती है। तब जाकर जिला मुख्यालय से लेकर मस्तूरी बीईओ ऑफिस तक सभी अधिकारी एक्टिव हो जाते है। फिर मजबूरन शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाती है। ग्राम पंचायत बहतरा के जनपद प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक शशि भूषण मरावी के मामले में भी कुछ इसी प्रकार का वाकया हुआ है। सूत्रों की माने तो उक्त शिक्षक के खिलाफ कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी। इसके बाद भी मामले को लेकर बीइओ ऑफिस के अफसरो ने गंभीरता नही दिखाई। जब मिडिया ने मामले को उठाया तब अंतता शिक्षक के खिलाफ़ कार्यवाही कि गई है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस