ज्योति कलश शोभायात्रा सिद्ध देवी मां डिडनेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि में ज्योति प्रज्वलित संख्या 4573 थी। जिसमें से लगभग 1044 ज्योति कलश की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार – सिद्ध देवी डिडनेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किया गया था, जिसकी संख्या ₹4573 थी। उसमें से लगभग 1044 ज्योति कलश की भव्य शोभा यात्रा डिडनेश्वरी मंदिर से पातालेश्वर भगवान शिव मंदिर तक निकाली गई। मांदर, ढोल, मंजीरा बजाते जस गीत गाते सामने भक्तगण चल रहे थे। वहीं बालिकाएं सिर में कलश धारण कर लाल एवं पीली साड़ी पहने सजे धजे शोभा यात्रा में ज्योति लेकर निकली। डिडनेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कैवर्त्य, कवि लेखक संचालक एस एन गुप्ता, मल्हार विकास मंच अध्यक्ष संजीव पांडे, सचिव संतोष कैवर्त्य, रामू कैवर्त्य, गोविंदा, जतन, रामहरि, दुखी राम, विष्णु कैवर्त्य निलेश कैवर्त आदि थे। ज्योति जवांरा सिर में धारण किए महिलाएं धीमे-धीमे पग उठाती चल रही थी। यू प्रतीत हो रहा था जैसे आसमान से हजारों तारे धरती पर उतर कर झिलमिला रहे हो। चौक चौराहों, गलियों, छज्जों में ग्रामीण महिलाएं, वृद्धिजन ,बालक ज्योति के दर्शनों के लिए स्वागत हेतु कतारबद्ध खड़े थे। मस्तूरी मल्हार पुलिस प्रशासन की व्यवस्था अच्छी थी।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस