त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन,निगम प्रशासन एवं पुलिस ने की तैयारी, पार्किंग स्थल तय

आशीष ताम्रकार जिला ब्यूरो।

Hindtimes news दुर्ग।   त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठकर रणनीति बनाई।नगर निगम व पुलिस ने दुर्ग मार्केट के लिए व्यवस्था बनायेगी। जिसके तहत वाहनों के लिए पार्किंग बनाए गए हैं। साथ ही कुछ मार्गों पर बेरीकेट्स लगना तय किया है।त्योहार के मद्देनजर नगर निगम एवं यातायात पुलिस ने की तैयारी, दुर्ग में तय की पार्किंग त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण कर रणनीति बनाई। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर दुर्ग इदिरा मार्केट के लिए व्यवस्था बनाई है। जिसके तहत वाहनों के लिए पार्किंग बनाए जाएंगे।सोमवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एसडीएम हरवंश मिरी, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, तहसीलदार क्षमा यदु,यातायात पुलिस निरीक्षक यशपाल ध्रुव,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद द्वारा छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों व व व्यापारियों के साथ मार्केट क्षेत्र निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत इंदिरा व सराफा मार्केट के लिए व्यवस्था बनाई जावेगी। जिसमें व्यापारियों व दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पुलिस लाइन, महात्मा गांधी स्कूल एवं मारवाड़ी स्कूल मैदान में पार्किंग बनाई गई है। वहीं आम लोगों के लिए सीएसपी कार्यालय परिसर, पशु चिकित्सालय के सामने और शनिचरी बाजार के पास की खाली जमीन पर पार्किंग बनाई गई है। पसरा लगाकर फूल, दीया, मोमबत्ती आदि बेचने वालों के लिए टीबी हास्पिटल के सामने का मैदान एवं इंदिरा मार्केट पार्किंग स्थल आरक्षित रहेगा।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस