अगस्त 8, 2026

धमधा नगर पंचायत अधिकारी ओ.पी के दिशा-निर्देश पर
हुआ स्वच्छता अभियान

0
Picsart_24-10-02_12-40-02-514.jpg

आशीष ताम्रकार की रिपोर्ट


Hindtimes news धमधा-श्री साई शिक्षण सेवा समिति द्वारा संचालित ऊंँ सांई संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय एवं  छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम मन्दिर सिध्द मनोकामना भगवान धन्वंतरि मन्दिर के तत्वाधान में नगर पंचायत धमधा के सीएमओ ओ.पी के दिशा-निर्देश में वृहद स्वच्छता अभियान में स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत पर जन जागरुपता रैली भी निकाला गया । स्वच्छता अभियान में धन्वंतरि मंदिर , महामाया मंदिर, राधाकृष्ण मन्दिर, शीतला मंदिर धमधा का किया गया साफ सफाई।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी,देवदास बंजारे ,धन्वंतरि मंदिर समीति अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान के सभी सदस्य,शिक्षण समिति के सदस्य पवन देवांगन,विष्णु ताम्रकार,धर्मेन्द्र ताम्रकार, प्रधानाचार्य नीतू साहू, गायत्री यादव के साथ विद्यालय स्टाॅफ,महिला सशक्तिकरण एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष श्वेता शर्मा, पीयुष ताम्रकार,मनहरण साह,नर्सिंग पटेल,नागरिक निर्मलकर,विद्यालय शाला विकास एवम प्रबंध समिति अध्यक्ष चितरेखा योगी सहित विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओ की उपस्थिति रही है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *