अगस्त 4, 2026

पूर्व कलेक्टर अग्रवाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया ,राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने थे

0
Picsart_24-09-25_21-48-40-027.jpg

Hindtimes news रायपुर-कोरबा जांजगीर चांपा कोरबा के पूर्व कलेक्टर अशोक कुमार अग्रवाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। श्री अग्रवाल राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने थे। वे राजनांदगांव कलेक्टर रहने के साथ ही छत्तीगसढ़
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव सहित कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। सरकार ने 2017 में उन्हें राज्य सूचना आयुक्त बनाया था। आयोग में उनका कार्यकाल 23 नवंबर 2022 को खत्म हो चुका है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता छगल मुंदड़ा ने आज अशोक अग्रवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। श्री अग्रवाल मूल रुप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। बता दें कि बीजेपी ज्वाइन करने वाले दो पूर्व आईएएस इस वक्त विधायक हैं। इनमें ओपी चौधरी राज्य सरकार में मंत्री हैं, जबकि नीलकंठ टेकाम विधायक हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *