पिकप ड्रायवर से पिकप एवं मोबाईल नगदी रकम लूटने वाले आरोपियों सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news प्रार्थी राजन महरा पिता संतोष महरा उम्र 20 साल निवासी डबरीपारा हरदीबाजार दीपका कोरबा ने दिनांक 11सितंबर को थाना पहुंच कर  आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  9 सितंबर को हरदीबाजार से दो व्यक्ति पानी टंकी एवं सीमेंट भरकर ग्राम जेवरा ले जाने के नाम पर पीकप बुक कराये और हरदीबाजार में पानी टंकी सिंटेक्स खरीदकर गांडी में लोड कराने के बाद हरदीबाजार से बोईदा ले  जाकर 5 बोरी सीमेंट लोड कराये फिर रात्रि में ग्राम सोंठी के जंगल में ले जाकर सौच जाने के बहाने रोकवाकर जंगल अंदर से अपने 3-4 साथियों को लेकर आये और गाडी से उतार कर मारने पीटने की धमकी देकर जंगल अंदर ले जाकर मोबाईल फोन और 220 रूपये नगदी रकम को लूट कर मुझे धक्का देकर जंगल में छोड दिया और सभी लोग मेरे पीकप को लेकर भाग गये जहां से रात्रि में दो किलोमीटर पैदल पैदल जाकर एक घर वाले से मोबाईल फोन मांगकर घटना की जानकारी रिस्तेदार को देना बताये कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप क्रमांक 439/2024 धारा- 309(4), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले कि गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा उक्त घटना की जांच करने निर्देशित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना दिनांक से अज्ञात आरोपियों एवं लूटे गये पिकप के पता साजी गंभीरता से करते हुये सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी सहायता से संदेही ऋषि कुमार पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 39 साल साठ बांघपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग, जानू कोशले पिता स्व. सनद कुमार कोशले उम्र 20 साल साकिन बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिनको अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर गुमराह करते रहे किंतु कडाई से पुछताछ करने पर अपने 5 अन्य साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार किये जिससे प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस संस्थित कर तीन आरोपियों से लूटे गये पिकप वाहन, 120 रूपये नगदी रकम, एक मोटर सायकल, लकडी काटने वाला आरा को जप्ती किया गया हैं एवं सात नग सागौन लकडी के गोला को अकलतरा के नुरूटाल आरामील से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा  इन आरोपियों को भेजा गया ऋषि कुमार पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 39 साल साठ बांघपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग जानू कोशले पिता स्व. सनद कुमार कोशले उम्र 20 साल साकिन बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग नागराज पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 24 साल साकिन बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग
बरामद किया गया पीकप वाहन क्रमांक एमपी 18 जेड सी 3368मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 ए 7398 एवं 07 नग सागौन लकडी का गोला नगदी 120/- रुपए उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र आर परमेष्वर सिंह, आरक्षक राजेंद्र साहू, प्रकाष जगत का सराहनीय योगदान है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस