OBC सर्वे में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखें, कोई भी व्यक्ति ना छूटे:आयुक्त

आशीष ताम्रकार। जिला ब्यूरो

Hindtimes news दुर्ग  नगर पालिक निगम द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के सर्वे का कार्य चल रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि ओबीसी वर्ग के लोग अपने घरों में उपस्थित रहे व सर्वे में भाग लें।अगर घरों में नहीं है, तो वे फोन पर बीएलओ को अपनी जानकारी दे सकते है। ताकि सर्वे शत-प्रतिशत व सही हो सके।उन्होंने कहा कि 25 तारीख तक शहरी क्षेत्र में OBC सर्वे हो जानी चाहिए।इसलिए नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने समस्त अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ,सुपर वाइजारो व कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक ली।आयुक्त श्री चन्द्राकर ने अफसरों से कहा कि तय समय पर सर्वे करना चुनौती है।उन्होंने कहा हमारे पास सिर्फ दो दिनों का शेष समय है।सर्वे में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखना है और कोई भी व्यक्तिसर्वे से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए हर घर जाकर प्रारंभिक तौर पर यह पता करना है कि वहां ओबीसी परिवार हैं या नहीं। कई घर ऐसे हैं, जहां किरायेदार रहते हैं। मकान मालिक भले ही ओबीसी वर्ग के ना हों, लेकिन हो सकता है किरायेदार ओबीसी वर्ग के हों। इसलिए घरों में जाकर इसकी प्रारंभिक जानकारी ली जाए। फार्म देकर उन्हें सभी सदस्यों की जानकारी मांगी जाए। इसके लिए संबंधित वार्ड पार्षदों की भी मदद ली जाए।जानकारी के मुताबिक अधिकांश वार्डो में OBC सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।नगर निगम कर्मचारियो व आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा गोस्वारा बना कर रिपार्ट प्रस्तुत करने की तैयारी कर नोडल अधिकारी को जानकारी दे रहे है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस