आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत जोरातराई गांव का है मामला।

आशीष ताम्रकार

Hindtimes news राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बहुत बड़ा
दुखद हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में आगे कार्रवाई मे जुटे हैं। घटना पर दुख जताते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सब कुछ हमारे संज्ञान में है और सरकार इस पर तत्काल कार्रवाई कर रही है। आठ मृतकों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। हमारे अधिकारी तुरंत वहां पहुंच गए हैं और तत्काल राहत राशि मुहैया कराई जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे भोजन अवकाश पर मैदान में खेल रहे थे तभी अचानक बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए खंडहर नुमा मकान में स्कूली बच्चे और कुछ लोग ठहरे हुए थे तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष और छह बच्चे शामिल है एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस