दहेज़ के लिए नवविवाहिता को जलाकर मारने का है मामला बेटी के कातिलों पर कार्यवाही लिए तरस रहे परिजनों को वरिष्ठ पत्रकार राजीव चौबे की पहल पर मिला न्याय

विमल कांत की रिपोर्ट

०० पुलिस ने परिजनों के शिकायत के बाद भी मृतिका के पति को नहीं किया था गिरफ्तार

०० वरिष्ठ पत्रकार एवं मानवता संस्था के संस्थापक राजीव चौबे के संज्ञान के बाद हरकत में आई पुलिस

Hindtimes news बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र में तीन माह की शादी के बाद शुकवारा बाई केंवट को पति मुकेश केंवट द्वारा दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने व जलाकर मारने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से कार्यवाही के लिए दर-दर भटकने वाले पीड़ित परिजनों को वरिष्ठ पत्रकार एवं मानवता संस्था के संस्थापक राजीव चौबे ने न्याय दिलाने में अहम् भूमिका निभाई जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के निर्देश पर सीपत पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार किया

मृतिका शुकवारा बाई केंवट के पीड़ित परिवार ने बताया कि नवविवाहित बेटी की उसके ही दहेजलोभी पति ने जलाकर हत्या कर दी जिसकी शिकायत पुलिस के करने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़ित परिजन 3से 4 बार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मिलने और अपनी शिकायत दर्ज करवाने पहुचते जिसकी जानकारी कार्यालय में पदस्थ एक अन्य इंस्पेक्टर द्वारा आरोपी पक्ष के लोगो को देकर पीड़ित परिजनों को भगा देता था और यह भी कहा जाता कि आप मुझ से मिल लिए तो एसपी साहब से मिल लिए और जब परिजन बार बार एसपी कार्यालय पहुंचते तो इसकी जानकारी सीपत थाना प्रभारी नीलेश पांडे को भी दे देता जिससे परेशान हो परिजनों ने उक्त समस्या को कई मिडिया कर्मी से रोते बिलखते बताया|

क्षेत्र के पत्रकारों ने पीड़ित परिजनों को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर से मिलने कि सलाह दिए! यहां तक उक्त गंभीर मामले को लम्बे समय होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं किए जाने कि जानकारी होम मिनिस्टर कार्यालय तक मे एक सक्रिय पत्रकार एवं कोरोना कॉल मे जरुरत मंदो को प्रदेश हीं नहीं पुरे देश मे निशुल्क  ईलाज करवाने वाले मानवता के राजीव चौबे ने दी गई जिसके बाद राजीव चौबे ने उक्त मामले को बिलासपुर, आईजी और एसपी के संज्ञान में लाया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने  मामले को गंभीरता से जाँच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने के निर्देश सीपत थाना प्रभारी दिए जिसके तुरंत बाद सीपत थाना प्रभारी ने आरोपी को पकड़कर जेल का रास्ता दिखाया|

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस