दो गुटों में खूनी संघर्ष 3 की मौत डीजे की धुन में नाच रहे थे तब हुआ था विवाद..

आशीष तम्रकार जिला ब्यूरो

hindtimes news दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत शनिवार देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को खुद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए जाना पड़ा।  पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम नंदनी खुंदनी की है। यहां 6 सितंबर की रात 8 बजे के करीब पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति का गणेश स्थापना का उत्सव मनाया जा रहा था। डीजे की धुन में लोग नाच रहे थे। इसी डीजे में यादव मोहल्ला से धन्नु, करण, वासु और राजेश अपने साथियों के साथ पहुंचे और वो लोग भी नाचने लगे। इससे उनके और समिति के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद सुबह मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें बुलाया और आपस में बात करके मामले को निपटा दिया था। इसके बाद 7 सिंतबर की रात 8 बजे के करीब वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन किया और शीतला मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही आकाश वहां पहुंचा धन्नु यादव उससे मारपीट करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा होता देख आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी, डंडे और हाथ मुक्का से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों में काफी विवाद बढ़ गया और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती करण यादव, वासु यादव और राजेश यादव की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले में धन्नु यादव व 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है। मारपीट की घटना में आकाश पटेल सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। आकाश के अधिक चोट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गांव के लोग इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की विफलता को लेकर आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने थाना प्रभारी को झगड़े की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पूरे थाना क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बनी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया है। किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल और दोनों मोहल्लों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस