चेक बाउंस के मामले की पेशी में दुर्ग न्यायालय पहुँचे अमित जोगी

आशीष ताम्रकार की रिपोर्ट

Hindtimes news दुर्ग। एक मामले की पेशी में उपस्थित होने शुक्रवार की सुबह अमित जोगी न्यायालय दुर्ग पहुंचे थे। चुनाव मे प्रचार प्रसार बैनर पोस्टर आदि के लिए पदमनाभपुर स्थित एक्जीओम इनकॉरपोरेशन कंपनी के संचालक स्वप्निल शेंडे को कांटेक्ट दिया गया था। इसके एवज मे 12 अक्टूबर 2020 को चेक दिया गया था, उस समय छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के अमित जोगी के पिता अजीत जोगी अध्यक्ष थे तथा पंकज शर्मा कोषाध्यक्ष ,योगेश तिवारी महासचिव के पद पर थे। जब परिवादी ने बैंक में चेक लगाया तो खाता में पर्याप्त रकम न होने के कारण चेक अनादरित हो गया था। अजीत जोगी के निधन हो जाने पर अमित जोगी को पार्टी बना दिया गया था। परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के मामले को लेकर अमित जोगी, पंकज शर्मा एवं योगेश तिवारी की न्यायाधीश विजेंद्र नाथ ठाकुर के न्यायालय में सुनवाई थी। सुनवाई के बाद न्यायालय ने 5000 रुपए के मुचलके पर अमित जोगी एवं अन्य को जमानत दे दी है। अमित जोगी ने कहा कि लगभग 13 साल बाद आज वह वकील के रूप में किसी न्यायालय में पहुंचे हैं। उन्हें नोटिस मिला था कि कोर्ट में उपस्थित होना है। यहां आया तो उन्हें पता चला कि उनके विरुद्ध परिवाद दायर किया गया है। फर्जी तरीके से परिवाद उनके खिलाफ दायर किया गया है। चेक बाउंस का मामला है जो कि उनके पिता के समय का है। छखिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस