अगस्त 8, 2026

भारत बंद का मस्तूरी,मल्हार,
पचपेड़ी में दिखा असर व्यापारियों का मिला  समर्थन

0
Picsart_24-08-22_16-57-06-198.jpg

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी/आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया,जिसमे बिलासपुर जिले के मस्तूरी मल्हार पचपेड़ी में भी  इसका असर देखने को मिला,


आम लोगो के साथ  व्यापारियों संघ का भी समर्थन मिला सभी ने अपनी  दुकाने बंद कर दिया समर्थन,जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की पीठ द्वारा अनुसूचित जाति (SC) व जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर फैसला सुनाया था.जिसमे उन्होंने कहा था सभी SC-ST जातियां और जनजातियां समान वर्ग नहीं हैं.
कई जातियां ज्यादा पिछड़ी हो सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित और आदिवासी दलित और आदिवासी संगठनों ने आज भारत बंद आह्वान किया है.
बसपा,भीम आर्मी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आज के भारत बंद का समर्थन किया है ,
राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *