पाली के भांवर गणेश मंदिर प्रांगण में भोजली महोत्सव प्रतियोगिता एवं लोकनृत्य कार्यक्रम का होगा आयोजन ।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। मुख्यालय के ग्राम पंचायत पाली में हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी भांवर गणेश मंदिर प्रांगण में भोजली महोत्सव प्रतियोगिता एवं लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ,कार्यक्रम की रूपरेखा और उसकी तैयारी समिति के द्वारा पूरी कर ली गई है, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ग्रुप को इनाम की राशि एवं ट्रॉफी के साथ पुरुस्कृत भी किया जाएगा, उसके लिए बाकायदा निर्णायक दल भी गठित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह करेंगे, भोजली महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ.कमल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, अरपा नदी तट के पास स्थित ग्राम पाली भगवान भंवर गणेश जी के नाम से पूरे राज्य में प्रसिद्ध तो है ही, लेकिन गांव के कला और लोक नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को, गांव के युवा पीढ़ी को, अपनी पूर्वजों से मिले इन सभी पर्वों को सहेजने की जरूरत है,और इसी विचारधारा को लेकर ग्राम पंचायत पाली में यह तीसरा वर्ष है, जो गांव की युवाओं को एक समिति के रूप में गठित कर अपनी पारंपरिक त्योहार को एक महोउत्सव के रूप में मनाने का अवसर मिल रहा है, और इस कार्यक्रम में गांव वालों के साथ साथ आस-पास के लोगों का भी भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता है, जिस वजह से हमारा यह पारंपरिक भोजली महोत्सव प्रतियोगिता कार्यक्रम लगातार सफलता के ऊंचाइयों को छू रहा है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस