नवोदय विद्यालय मल्हार में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का ‘सफल आयोजन

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में  एन सी ई आर टी (NCERT) द्वारा प्रायोजित संकुल स्तरीय दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी’ (विज्ञान, गणित तथा पर्यावरण) का सफल समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्णायकों को मोमेंटो प्रदान कर किया गया। तत्पश्वात बाहर से आए हुए अनुरक्षक तथा निर्णायक श्रीमती ज्योति उपाध्याय के द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया।

तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री एम के श्रीवास्तव के द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें प्रोजेक्ट के पाँच थीम के अंतर्गत हेल्थ में जनवि शहडोल के आर्यन पटेल, इलेक्ट्रिकल रिजनरेशन में रीवा मे शास्वत मिश्रा, हाइड्रो एरोपोनिक फारमिंग में कुनाल रजक, डी मांसडेशन आन लाई-फाई में बलोदा बाजार मे वरुण वर्मा, बोकल इजी में रीवा से अर्पित मित्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सेमिनार के श्रेणी में (विषय “मिलेटस फार सस्टेनेबल हेल्थ एण्ड ससटेनेबल प्लानेट) डिंडोरी से पूजा नागेश ने प्रथम, रीवा से अर्पित मिथा द्वितीय तथा मीधी से पावनी पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी का मुख्य थीम “साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सोसाइटी था। प्राचार्य श्री एम के श्रीवास्तव ने आगे कहा कि इस प्रदर्शनी के आयोजन से छात्रों में वैज्ञानिक चेतना, सृजनात्मक क्षमता का विकाम होगा तथा बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि तया जिज्ञासा बढ़ेगी। उन्होने कहा कि ये बच्चे हमारे राष्ट्र निर्माता है, इनकी नींव मजबूत होनी चाहिए।

उन्होंने निर्णायकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी निष्पक्षता तथा विशेषज्ञता का पूर्ण परिचय दिया है। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर के रूप में श्रीमती सुनीता देवी पीजीटी (जीवविज्ञान) तथा एच. के. साहू पीजीटी (रसायन) ने कार्यक्रम के प्रभाव की जानकारी दी। निर्णायक के रूप में  एम सी निराला सहायक प्राध्यापक भूगोल, पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी, श्रीमती ज्योति उपाध्याय व्याख्याता (जीव विजान) आत्मानंद स्कूल पचपेडी, मिस जिज्ञासा स्वर्णकार, व्याख्याता (भौतिकी) आत्मानंद स्कूल पचपेड़ी मौजूद रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में आत्मानंद स्कूल पचपेढी के प्रभारी प्राचार्य सी.के. राठौर भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 19 नवोदय विद्यालय के 87 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन  एम. के. मिश्रा, टीजीटी (गणित) ने किया। मंच का सफल संचालन  एच. के. साहू, पीजीटी (रसायन) ने किया।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस